विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Exam 2026: कब जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट? विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:35 AM (IST)

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 25 अक्टूबर तक जारी होने की उम्मीद है। बाराबंकी में 329 विद्यालयों की सूची बोर्ड को भेजी गई है, जिनका सत्यापन होगा।

UP Board Exam 2026 |  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 ।

UP Board Exam 2026 | यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 ।

HighLights

  1. अनंतिम सूची 25 अक्टूबर तक जारी होने की उम्मीद।

  2. बाराबंकी के 329 विद्यालयों की सूची बोर्ड को भेजी।

  3. चयनित केंद्रों का तहसील स्तर पर होगा सत्यापन।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। पांच फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की अनंतिम सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से 25 अक्टूबर से पहले जारी होने की उम्मीद है।

केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के तहत जिले के 329 विद्यालयों की सूची बोर्ड को अपलोड कर भेजी गई है। अनंतिम सूची में तय होगा कि कौन से विद्यालय परीक्षा केंद्र बनेंगे।

सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यालयों का तहसील स्तर पर सत्यापन होगा। इसमें जांचा जाएगा कि विद्यालय केंद्र के मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी और फिर आपत्तियां मांगी जाएंगी।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा। बीते वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 78,808 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 42,722 और इंटरमीडिएट के 36,086 परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षा के लिए 110 केंद्र बनाए गए थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण प्रयागराज बोर्ड करेगा। अभी केंद्रों की संख्या तय नहीं है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद सत्यापन होगा और अंतिम सूची बोर्ड स्तर से जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती, विद्यालय में लगे CCTV कैमरे से बोर्ड निदेशालय रखेगा नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।