यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: सपा के दानिश अली को लेकर हमलावर हुए बृजभूषण, चुनाव के मुद्दे पर बोले- 'कौन काटेगा मेरा टिकट'
UP Politics दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली के लिए संसद में असंसदीय भाषा के प्रयोग किए जाने के सवाल ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बाराबंकी: कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि एक बार फिर वर्ष 2024 में मोदी सरकार बनने जा रही है। इसे कोई रोक नहीं सकता है। इस दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि इंटरनेट मीडिया पर चर्चा है कि आप टिकट कट रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि कौन मेरा टिकट काटेगा?
बृजभूषण ने पत्रकार से पूछा प्रश्न
बृजभूषण सिंह ने इस पर उल्टा ही पत्रकार से सवाल पूछ लिया कि आप काटेंगे क्या? वह रविवार को शहर स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित आदिकवि महर्षि वाल्मीकि टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
.jpg)
इसे भी पढ़ें: Lucknow के लूलू माल से बरेली जेल में अशरफ के लिए पहुंचता था खास सामान, गुर्गे आतिन ने किए चौंकाने वाले खुलासे
दानिश अली पर हमलावर हुए बृजभूषण शरण सिंह
इसके बाद दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) की ओर से अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली के लिए संसद में असंसदीय भाषा के प्रयोग किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिधूड़ी पर हुई कार्यवाही ठीक है, लेकिन बसपा सांसद को भी अपने गिरहबान में झांककर देखना चाहिए। वह प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के भाषणों के बीच में रनिंग कमेंट्री करते रहते हैं।