Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी सरकार के मंत्री ने शिवलिंग से सटाकर धोए हाथ, VIDEO साझा कर विपक्ष ने साधा निशाना; पढ़ें पूरा मामला

    By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 01:29 PM (IST)

    Barabanki News उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा का शिवलिंग के पास हाथ धोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के ...और पढ़ें

    यूपी सरकार के मंत्री ने शिवलिंग से सटाकर धोए हाथ, VIDEO साझा कर विपक्ष ने साधा निशाना; पढ़ें पूरा मामला
    यूपी सरकार के मंत्री ने शिवलिंग से सटाकर धोए हाथ, VIDEO साझा कर विपक्ष ने साधा निशाना; पढ़ें पूरा मामला

    HighLights

    1. यूपी सरकार के मंत्री सतीश शर्मा का शिवलिंग के करीब हाथ धोते वीडियो हो रहा वायरल
    2. विपक्ष ने वीडियो साझा कर साधा निशाना
    3. कांग्रेस ने कहा- भाजपा की आस्था राजनीतिक

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा का शिवलिंग के पास हाथ धोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष भाजपा पर जमकर हमलावर है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है।

    कांग्रेस ने ट्वीट कहा- "उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा शिवालय में शिवलिंग के अर्घ्य से सटाकर ही हाथ धो रहे हैं। जबकि बगल में एक और मंत्री जितिन प्रसाद खड़े होकर टकटकी निगाह से देख रहे हैं।"

    यूपी कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट में आगे कहा गया- "धर्म के नाम पर, देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करने वाले और कुर्सी पर बैठने वाले इन नीचों के पास इतनी सामान्य सी बुद्धि भी नहीं कि शिवलिंग के समीप हाथ नहीं धोया जाता।"

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने बीजेपी पर सीधा वार किया। अनुराग भदौरिया ने ट्वीट कर कहा- "भाजपा के मंत्री ने पौराणिक लोधेश्वर महादेव, शिवलिंग के पास गंदे हाथ धो डाले।"

    वहीं सपा के पूर्व विधायक सुनील सिंह साजन ने मंत्री सतीश शर्मा को अधर्मी बताया। कहा- "यही काम यदि किसी अन्य जाति के नेता ने किया होता तो अब तक पाखंडी भाजपाई उसका निष्कासन करा चुके होते। वैसे बाबा चुप क्यों हैं?"

    खबरें और भी

    बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोधेश्वर महादेव मंदिर का बताया जा रहा है। वीडियो में मंत्री सतीश शर्मा के साथ यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद भी खड़े हैं।