विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में मौसम ने बदला मिजाज: वाराणसी के बाद दर्ज हुआ सबसे घना कोहरा, दृश्यता घटकर 100 मीटर रही

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

बरेली में मौसम में बदलाव के कारण घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई और वाराणसी ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. सुबह और रात के समय बढ़ने लगा सर्दी का असर

  2. वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण बरतनी पड़ी सावधानी

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। इस दौरान बरेली में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वाराणसी के बाद बरेली में सबसे अधिक कोहरा दर्ज किया गया। यहां सुबह के समय दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई, जबकि वाराणसी में बहुत घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

सुबह कोहरे की मोटी चादर छाए रहने से सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी पड़ी।

वहीं, सुबह और रात के समय ठंड का अहसास भी बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ सुबह के समय मौसम ठंडा महसूस हुआ।

मौसम में बदलाव के चलते अब सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना जताई है।

इसके बाद आगामी दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं वालों की बल्ले-बल्ले: फरीदपुर-दातागंज रेलवे क्रासिंग पर ₹84.23 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।