विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 Final: टीम इंडिया पर टिकी है निगाहें, बरेली में स्पेशल स्क्रीनिंग; क्या खत्म हो पाएगा 12 साल का सूखा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 18 Nov 2023 01:44 PM (IST)

World Cup 2023 Final रोहित शर्मा की टीम तीसरी बार भारत को विश्व विजेता बनाएगा इस उम्मीद के साथ रविवार ...और पढ़ें

टीम इंडिया पर टिकी है निगाहें, बरेली में स्पेशल स्क्रीनिंग
टीम इंडिया पर टिकी है निगाहें, बरेली में स्पेशल स्क्रीनिंग

HighLights

  1. रविवार को होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल मैच
  2. भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान इन सितारे करेंगे परफॉर्मेंस
  3. बरेली में है जश्न की पूरी तैयारी

जागरण संवाददाता, बरेली। विश्वकप 2023 में दौड़ रहा भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ फाइनल मैच में भी नहीं रुकेगा...इस उम्मीद के साथ पूरा देश प्रार्थना कर रहा। भारत के जांबाजों के हाथ में विश्वकप ट्रॉफी देखने के लिए बड़ी तैयारियां हो रहीं। रविवार को दैनिक जागरण और अमरत्व रेस्टोरेंट अक्षर विहार पार्क में बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण दिखाएगा। क्रिकेट प्रेमी यहां नि शुल्क प्रसारण देख सकेंगे। अक्षर विहार में मैच की हर बाउंड्री पर आतिशबाजी का इंतजाम किया गया है।

अमरत्व के संचालक प्रीत सिंह ने बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आसमानी छक्के हों या मोहम्मद शमी की लहराती गेंदें, ऐसे हर मौके पर ढोल की आवाज गूंजेगी। दैनिक जागरण के सहयोग से इस आयोजन को यादगार बनाएंगे। इसी तरह शहर में कई अन्य स्थानों पर भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। मंदिरों में पूजन किया जा रहा। क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर इतिहास दोहराने का इंतजार कर रहे हैं।

तीसरी बार विश्व विजेता बनाएगी टीम रोहित

रोहित शर्मा की टीम तीसरी बार भारत को विश्व विजेता बनाएगा, इस उम्मीद के साथ रविवार को फाइनल मैच का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए बाजार भी तैयार है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह नीली जर्सी की बिक्री की जा रही है। इसके लिए 300 से छह सौ रुपये तक दाम रखा गया है। भारतीय ध्वज, मुखौटों की बिक्री भी की जा रही है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं, इसे ध्यान में रखते हुए बाजार में विभिन्न उत्पाद लाए गए हैं। इसके अलावा पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन करेंगे। कालीबाड़ी और सुभाषनगर में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023 Final: खास होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल, परफॉर्मेंस से चार-चांद लगाएंगे ये सितारे

नीली जर्सी का क्रेज

खेल सामग्री के विक्रेता सौरभ भांवरी ने बताया कि क्रिकेट का क्रेज अब तक सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रह गया है। प्रशंसक भी क्रिकेटरों की तरह ही दिखना चाहते हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल में नीली जर्सी की बिक्री बढ़ गई थी। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई जा रहीं। इन स्थानों पर कॉलोनियों, संगठनों के लोग मैच देखेंगे, इसलिए पांच हजार से ज्यादा नीली जर्सी की बिक्री हो चुकी है। इसी तरह रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी के मुखौटों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है।

एसआरएमएस और बरेली क्लब में भी बड़ी स्क्रीन लगेगी

एसआरएमएस में मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगवाई जा रही है। यहां संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु उपस्थित रहेंगे। इसी तरह बरेली क्लब में भी सभी सदस्य एक साथ बैठकर मैच देखेंगे। वहां भी बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। क्लब में सिर्फ सदस्यों को भी प्रवेश मिल सकेगा।

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की हर एक अपडेट मिलेगी यहां

बड़ी स्क्रीन पर देखा जाएगा ऐतिहासिक मैच

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर के क्लब में तैयारियां की जा रही हैं। करीब 400 सदस्यों को सामूहिक रुप से मैच का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया हैं। ग्राउंड में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। - प्रताप सिंह, मैनेजर, बरेली क्लब

कॉलेज में फाइनल मैच सामूहिक रूप से देखा जाएगा। कॉलेज परिसर में बड़ा स्क्रीन लगाया जा रहा है, जो छात्र मैच देखने आना चाहते हैं सूचना भी भेज दी गई है। - शंकर पाल, खेल अधिकारी, एसआरएमएस कॉलेज।

नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन सभागार में देखेंगे मैच

एयरफोर्स रोड पर स्थित नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन में भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्वकप फाइनल का प्रसारण किया जाएगा। कंपनी के प्रेसिडेंट पंकज सिन्हा ने बताया कि भारत-ऑस्टेलिया महामुकाबला देखने के लिए हर कोई उत्सुक हैं। इसको लेकर किसी भी क्षण को कालोनी के लोग मिस नहीं करना चाहते। बताया कि कालोनी के लोग एक साथ मिलकर मैच देखेंगे। इसके लिए हाल को बुक किया गया है।

आइएमए हाल की स्क्रीन पर चलेगा लाइव प्रसारण

फाइनल मैच को देखने के लिए डॉक्टरों का उत्साह भी कम नहीं। सभी ने रविवार को एक साथ बैठकर मैच देखने का फैसला किया है। आईएमए हाल में लगाई गई नई एलइडी पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसमें आइएमए के सभी डॉक्टर प्रतिभाग करेंगे। आइएम अध्यक्ष डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह से ही हाल में तैयारियां शुरू हो जाएंगी। दोपहर के खाने से लेकर रात के खाने तक सभी व्यवस्थाएं आइएमए की ओर से ही की गई हैं।

ऑडिटोरियम में देखा जाएगा मैच

ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ष 2003 विश्वकप का बदला लेने के लिए भारत तैयार है। इस मौके पर नगर निगम जीआईसी स्थित ऑडिटोरियम में फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण कर रहा है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि ऑडिटोरियम में फाइनल मुकाबले को देखने के लिए महापौर, पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ मंडलीय व जिलास्तर के सभी अफसर व कुछ स्कूल-कॉलेज के बच्चे पहुंचेगे। इससे पहले नगर निगम ने पुरानी जिला जेल परिसर में लगे लाइट एंड साउंड शो में लीग मुकाबले में भारत के मुकाबलों को प्रदर्शित किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।