विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah in Bareilly : अखिलेश खुद सीएम तो राहुल को सोनिया गांधी बनाना चाहती हैं PM, बरेली में बोले अमित शाह

Published: Thu, 02 May 2024 03:18 PM (IST)

Amit Shah in Bareilly अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है ...और पढ़ें

Amit Shah in Bareilly : अखिलेश खुद सीएम तो राहुल को सोनिया गांधी बनाना चाहती हैं पीएम
Amit Shah in Bareilly : अखिलेश खुद सीएम तो राहुल को सोनिया गांधी बनाना चाहती हैं पीएम

बरेली, जागरण संवाददाता। बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि घमंडिया गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। शहजादे ने चुनाव का आरंभ भारत जोड़ो से शुरू किया था। अमित शाह ने तंज करते हुए कहा कि अब चार जून के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यूपी के सीएम बनना चाहते हैं तो राहुल को सोनिया गांधी पीएम बनाना चाहती हैं। 

नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म करने का चुनाव : शाह

यह चुनाव नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का है। अमित शाह ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर केस जीता और मंदिर भी बन गया। वहीं सपा कांग्रेस वाले नहीं गए क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक का डर था। उन्होंने कहा कि वो उस वोट बैंक से डरते हैं हम नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने यूपी को कुछ नहीं दिया। पहले यहां दंगे होते थे। लेकिन अब अपराधी पलायन कर रहे हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।