विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीर भर्ती 2024: बरेली में 14 से 30 सितंबर तक सेना भर्ती रैली, जानिए 12 जिलों के युवाओं के लिए जरूरी निर्देश

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:33 PM (IST)

बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर में 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित होगी, जिसमें बरेली सहित ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. बोले भर्ती निदेशक- निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी भर्ती

जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत जाट रेजिमेंट सेंटर में 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती आयोजित की गई है। अग्निवीर बनने को बरेली समेत 12 जिलों के युवा भाग लेंगे। सेना की अग्निवीर भर्ती को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है।

जाट रेजिमेंट सेंटर में अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, सेना भर्ती कार्यालय से निदेशक रजनीश अय्यर, सूबेदार अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान समेत जिला प्रशासन व सेना के अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों के संबंध में बैठक करने के बाद निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी नगर ने अभ्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, अस्थाई शौचालय, विश्राम स्थल, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनश्चित कराने को संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

सेना भर्ती रैली के दौरान बरेली समेत 12 जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। इसमें बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर , सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के सैकड़ों अभ्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परिवहन विभाग को यातायात सुचारु रखने और जाम की स्थिति से निपटने को समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ-साथ नगर विकास से संबंधित अधिकारी को स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेना भर्ती के निदेशक ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने साथ रखें एवं सभी आवश्यक कागजात अवश्य साथ में लेकर आएं।

कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न कराई जाएगी। अभ्यार्थियों से समय पर पहुंचने, अफवाहों और दलालों से दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें- बरेली का त्रिशूल तिराहा अब कहलाएगा 'त्रिलोकी चौक': दिखेगा मां पार्वती का रूप और भव्य कमल शिल्प; BDA का मास्टर प्लान