बरेली एयरपोर्ट का महा-विस्तार! अब एक साथ खड़ी होंगी 10 एयरबस, इन नए शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट
बरेली एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार होने जा रहा है, जिससे जुलाई से चार नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी और भविष्य में गोवा, सूरत जैसे कई अन्य शहरों से भी ...और पढ़ें

बरेली एयरपोर्ट
HighLights
भवन का भी होगा विस्तार, जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी, सर्वे को जल्द आएगी एएआइ की टीम
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से जुलाई में चार शहरों की उड़ान शुरू हो जाएगी। भविष्य में गोवा, सूरत, चेन्नई, अहमदाबाद, कुशीनगर सहित अन्य शहरों के लिए भी उड़ान शुरू की जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। दो महीने के अंदर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) की टीम बरेली आकर सर्वे करेगी। एयरपोर्ट के विस्तार से यहां पर 10 एयरबस खड़ी हो सकेंगी।
बरेली एयरपोर्ट से अभी नवी मुंबई और बेंग्लुरु की फ्लाइट संचालित होती है। एक जुलाई से नोएडा और दो जुलाई से दिल्ली की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। अभी एयरपोर्ट 43.85 एकड़ में बना है। इसके भवन तीन हजार वर्ग मीटर में है और यहां पर एक साथ तीन एयरबस खड़ी हो सकती हैं। एक एयरबस में 232 यात्री आ सकते हैं।

कई अन्य शहराें की उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए 28.55 एकड़ जमीन का और अधिग्रहण किया जाना है। एयरफोर्स की पांच एकड़ की जमीन एयरपोर्ट अथारिटी को मिल चुकी है। 23.55 एकड़ जमीन राज्य सरकार की ओर से खरीदी जा चुकी है।
इसमें मयूर वन चेतना का हिस्सा भी शामिल है। इसके अलावा एक इंजीनियरिंग स्कूल के पीछे का हिस्सा भी है। जल्द ही एयरपोर्ट अथारिटी की एक टीम बरेली में सर्वे करने के लिए आएगी। सर्वे के दौरान टीम देखेगी कि जो जमीन खरीदी गई है, उसपर कोई अतिक्रमण तो नहीं है।
खबरें और भी
कोई निर्माण तो नहीं हो रखा या कोई पेड़ तो नहीं खड़ा है। टीम इन सबको चिह्नित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। यदि अतिक्रमण या पेड़ होंगे तो इसे हटवाया जाएगा और इसके बाद जमीन एयरपोर्ट अथारिटी के हैंडओवर हो जाएगी। इसके बाद फेज के अनुसार एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।
प्रथम फेज में सात और दूसरे फेज में 10 एयरबस की पार्किंग की सुविधा की जाएगी। इसके अलावा फेज वन में भवन 15000 हजार वर्ग मीटर और फेज दो में 30 हजार वर्ग मीटर किया जाएगा।
इसके अलावा एयरपोर्ट पर अन्य यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। बरेली के यात्री जयपुर और अमृतसर के लिए भी फ्लाइट की मांग कर रहे हैं, इसके लिए भी सर्वे कराया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद, सूरत, गोवा, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए उड़ान की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। दो महीने में एयरपोर्ट अथारिटी की टीम सर्वे के लिए आएगी। भविष्य में 10 एयरबस खड़े होने की व्यवस्था की जाएगी।
- अवधेश अग्रवाल, निदेशक बरेली एयरपोर्ट
यह भी पढ़ें- 15 मिनट के सफर के लिए 45 मिनट का चक्कर खत्म; बरेली का यह प्रमुख पुल 35 दिन बाद फिर हो रहा शुरू