विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी में बताया खाद्य विभाग का अफसर, सुहागरात के बाद सच्चाई खुली तो निकला स्पा का मसाजवाला!

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:36 PM (IST)

बरेली में एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. महिला ने पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, बरेली। शादी से पहले जिस पति को खाद्य विभाग में जांच अधिकारी बताया गया, वह बाद में एक स्पा सेंटर में मसाज करने वाला निकला। महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या की कोशिश के आरोप लगाए हैं।

महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल के आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जाटवपुरा निवासी नेहा की शादी 26 अप्रैल को माधवकुंज कालोनी, हाथरस के अजय वर्मा से हुई थी। उनके पिता ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि उन्हें शादी से पहले बताया गया था कि पति खाद्य विभाग में जांच अधिकारी हैं लेकिन बाद में पता चला कि वह स्पा सेंटर में मसाज करते हैं।

आरोप लागया कि ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते हैं और कई बार करंट लगाकर मरने की कोशिश की। 24 जुलाई को सुबह फंदा लगाकर मारने की भी कोशिश की।

आरोप है कि पति, सास, जेठ, जेठानी, दो ननद, ननदोई व एक अन्य ने मारपीट की। सास और पति ने आपरेशन कराकर बच्चेदानी निकलवाने की भी धमकी दी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से बरेली घर आना हुआ मुश्किल: दिवाली पर ट्रेन, बस और फ्लाइट सब फुल; वेटिंग भी लंबी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।