विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP वालों की लॉटरी! गंगा एक्सप्रेस-वे और बरेली-बदायूं हाईवे का हुआ 'महा-मिलन', बदल जाएगा सफर

Published: Sat, 17 Jan 2026 03:26 PM (IST)

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को सिक्सलेन में अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें बरेली से बदायूं तक 650 करोड़ रुपये का ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. मथुरा-अगरा तक आवागमन होगा सुगम, गंगा एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ाव

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को सिक्सलेन में परिवर्तित कराया जा रहा है। बरेली से बदायूं के बीच निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ी है। एनएचएआइ, बदायूं इसका निर्माण करा रहा है। बरेली से बदायूं बाइपास तक हाईवे निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। बिनावर, भमोरा से देवचरा तक बाइपास निर्माण कराया जा रहा है।

बरेली से लेकर बदायूं तक जगह-जगह डायवर्जन कर चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। अब बरेली के निकट निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए चौबारी पर प्लांट लगवाया गया है। हाईवे चौड़ीकरण का काम बदायूं से बरेली तक निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बदायूं करा रहा है।

बरेली से बदायूं बाइपास तक हाईवे निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये जबकि बदायूं बाइपास से कासगंज की सीमा तक 1,200 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत है। भमोरा से देवचरा तक बाईपास निर्माण का काम तो पहले से चल रहा है, अब चौबारी के आसपास भी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

कार्यदायी संस्था ने चौबारी के निकट नया प्लांट भी लगवा दिया है। जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से बरेली से लेकर बदायूं तक 10 जगह यातायात डायवर्ट किया गया है। कई स्थानों पर पुलिया का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हुई है।

पिछले तीन महीने में कार्य की गति तेज हुई है। हाईवे चौड़ीकरण हो जाने से बरेली से मथुरा तक का सफर सुगम हो जाएगा, वहीं मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे से बरेली-बदायूं-मथुरा हाईवे की कनेक्टिविटी बिनावर में हो रही है। बिनावर में क्रास पुल और एप्रोच रोड का निर्माण कराया जा रहा है। प्रयागराज और मेरठ जाने के लिए यहीं से गंगा एक्सप्रेस-वे मिल जाएगा।

 

बरेली-बदायूं नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की गति बढ़ाई जा रही है। बदायूं से बरेली के बीच दोनों तरह चौड़ीकरण कराने के साथ तीन स्थानों पर बाईपास का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। भमौरा-देवचरा के निकट प्लांट पहले ही लगवाया जा चुका है। कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

- उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआइ, बदायूं

 

 

यह भी पढ़ें- यूपी का नया 'सुपर हाईवे': अब 6-लेन पर दौड़ेंगी गाड़ियां, NH-24 का होने जा रहा कायाकल्प!

 

यह भी पढ़ें- 824 करोड़ का बजट और आधुनिक डिजाइन, जानें बरेली की नई रिंग रोड में क्या है खास?


यह भी पढ़ें- 4 Expressway Junction: गोरखपुर-शामली से लेकर ललितपुर तक, बरेली के चारों ओर बिछेगा Highway का जाल; क्या आपने देखा नया मैप?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।