Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में बड़ा बाइपास पर भीषण सड़क हादसा: खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो-बाइक, पांच की मौत

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 07:20 PM (IST)

    बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खड़े टैंकर से पहले बोलेरो कार टकराई, फिर एक बाइक भी उससे जा भिड़ी। इस दुर्घटन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बरेली के बड़ा बाइपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

    2. खड़े टैंकर से बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई।

    3. हादसे में पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।

    जागरण संवाददाता, बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर में पीछे से बोलेरो और बाइक टकराने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, परधौली में बडा बाइपास पर सड़क किनारे एक टैंकर खड़ा था। शाम करीब साढ़े चार बजे शहर से रामपुर की ओर गोरखपुर नंबर की बोलेरो कार टैंकर में पीछे से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से एक बाइक भी बोलेरो में टकरा गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा, जहां बाइक सवार दोनों युवकों और बोलेरो में सवार तीन युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य का इलाज चल रहा है, जिसमें दो बच्चे हैं।

    बाइक सवार दो मृतकों की पहचान सीबीगंज के अटा कायस्थान निवासी मुमताज और शहजाद के रूप में हुई है। वहीं बोलेरो सवार दो लोगों की पहचान फरीदपुर निवासी मनमोहन और पीलीभीत के बीसलपुर निवासी दुर्गेश हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    खबरें और भी