Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली कॉलेज EXAM: चेकिंग टीम ने कमरे में घुसते ही पकड़ी छात्रा की चालाकी, मोबाइल में मिला ये 'सबूत'

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 09:26 PM (IST)

    बरेली कॉलेज में एक छात्रा को मोबाइल पर PDF खोलकर नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान हुई इस हाईटेक नकल ने उसके करियर को खतरे में डाल दिया है। यह घटना ...और पढ़ें

    बरेली कालेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं

    बरेली कालेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं

    HighLights

    1. बरेली कालेज में परीक्षा के दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने ली तलाशी, कार्रवाई को रुवि भेजी सूचना

    2. प्रथम पाली के समय में बदलाव की जानकारी नहीं होने से एक घंटे तक विद्यार्थियों ने किया इंतजार

    जागरण संवाददाता, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में शनिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। इसमें पहले दिन ही बरेली कालेज में एक छात्रा मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ी गई। प्राक्टोरियल बोर्ड ने नकल सामग्री जब्त कर सूचना विश्वविद्यालय भेज दी।

    चीफ प्राक्टर प्रो. आलोक खरे के मुताबिक, कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के फैशन डिजाइनिंग, ट्रैवल व टूरिज्म मैनेजमेंट, पर्सियन, फंक्शनल हिंदी, आफिस मैनेजमेंट, फिजिक्स, बिजनेस आर्गनाइजेशन, बिजनेस इकोनामिक्स, इंट्रोडक्शन टू रिटेल आपरेशन्स, हास्पिटल आपरेशंस मैनेजमेंट, बेसिक अकाउंटिंग, गृह विज्ञान विषयों की परीक्षाएं कराई गईं।

    10brc_43_10012026_500

    पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर के 1772, दूसरी पाली में तृतीय सेमेस्टर के 1065 और तीसरी पाली में पांचवें सेमेस्टर के 11 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सुबह पहली पाली में प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।

    इसमें 34 नंबर कमरे में एक छात्रा संदिग्ध हरकत मिली, जांच करने पर पता चला कि वह मोबाइल पर पीडीएफ देखकर नकल कर रही थी। टीम ने उत्तरपुस्तिका और नकल सामग्री जब्त कर ली। अग्रिम कार्रवाई के लिए रुवि को सूचना भेजी गई है।

    आठ बजे से पहले पहुंचे विद्यार्थी

    कोहरा और अधिक सर्दी के चलते परीक्षा से एक दिन पूर्व ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से समय परिवर्तन का पत्र जारी किया गया। इसके अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे की बजाय नौ बजे से शुरू हुई।

    खबरें और भी

    10brc_42_10012026_500

    ऐसे में जानकारी के अभाव बड़ी संख्या में विद्यार्थी आठ बजे से पहले कालेजोंं में पहुंच गए। उन्हें प्रवेश के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रिवीजन कर समय का सदुपयोग किया।

    प्रायोगिक परीक्षा के दिन जमा होंगे बाटनी के असाइनमेंट

    कालेज के बाटनी विभाग की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं से जुड़ी सूचना जारी की गई है। विभाग प्रभारी प्रो. आलोक खरे के अनुसार, सभी बीएससी बाटनी के प्रथम, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी, जिन्होंने मिड टर्म असाइनमेेंट (पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर) और इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग के असाइनमेंट (पांचवें सेमेस्टर) अभी तक जमा नहीं किए हैं।

    10brc_44_10012026_500

    उनके असाइनमेंट प्रायोगिक परीक्षा के दिन ही एकत्रित किए जाएंगे। विद्यार्थी उस दिन अपने सभी असाइनमेंट साथ लेकर आएं, इसका मूल्यांकन मौखिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र-छात्रा के असाइनमेंट नहींं जमा किए जाएंगे।


    यह भी पढ़ें- 8-लेन सड़क, V-शेप फ्लाइओवर और नो-ट्रैफिक जोन: जानें बरेली के नए पीलीभीत बाईपास की 5 बड़ी खासियतें