विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली कॉलेज में पेड़ पर मांझे में फंसा बाज: रेस्क्यू के दौरान टूटी सीढ़ी, 30 मिनट तक सांसें थमा देने वाला प्रयास

Published: Thu, 20 Aug 2026 02:54 PM (IST)

बरेली कॉलेज में एक बाज अमलतास के पेड़ पर मांझे में फंस गया, जिसके बाद कॉलेज स्टाफ और फायर ब्रिगेड ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली कालेज में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्राचार्य कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाज अमलतास के पेड़ की ऊंची डाल से लटके मांझे में फंस गया। बाज को फड़फड़ाते देख काॅलेज कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। कर्मचारी प्रदीप सीढ़ी लगाकर बाज तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए।

बाज को बचाने की कोशिश की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बाज को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया।रेस्क्यू के दौरान टीम के कर्मचारी सीढ़ी पर चढ़े, लेकिन सीढ़ी का एक डंडा टूट गया।

इसके बाद जिस डंडे की मदद से बाज को मांझे से छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा था, वह भी छोटा पड़ गया। इससे रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें बढ़ गईं। बाद में लंबा डंडा मंगाया गया, जिसके बाद बाद काफी मशक्कत के बाद बचाया जा सका।

आजाद छात्रावास की तरफ उड़ा बाज जमीन पर गिर गया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य ने मांझे को निकाला, बाज को पानी पिलाया। बाज के पंख के पास मांझे से जख्म हो गया, जिसे उपचार के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में पर्यटन को नई रफ्तार: बरेली समेत 5 शहरों में बनेंगे 'परंपरा सेंटर', ₹5 करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया