शादी के 20 दिन बाद देवर ने लूटी नवविवाहिता भाभी की अस्मत, पति बोला- मुंह खोला तो जान दे दूंगा
बरेली में दहला देने वाली घटना! शादी के मात्र 20 दिन बाद देवर ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म। इंसाफ मांगने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
नवविवाहिता ने पति व सास को बताई आपबीती तो सभी ने चुप रहने को कहा
विवाहिता बोली थाने में शिकायत करेंगे, पति ने दी आत्महत्या की धमकी फिर पीटा
जागरण संवाददाता, बरेली। शादी के 20 दिन बाद ही देवर ने नवविवाहिता भाभी से दुष्कर्म किया। उन्हें कमरे में अकेला पाकर घुसा और घटना को अंजाम दिया। जब उन्होंने यह बात अपने पति व सास को बताई तो उन्होंने चुप रहने को कहा।
पति ने कहा कि अगर किसी को बताया तो वह आत्महत्या कर लेगा। गुस्साई महिला ने कहा कि वह थाने जाएगी तो सभी ने मिलकर उसे पीट दिया। मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपित देवर, पति व सास के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।
कैंट निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को उनकी शादी बारादरी निवासी एक युवक से हुई थी। एक जनवरी की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में अकेली लेटी थी। उसी वक्त उनका देवर अचानक से कमरे में घुस आया।
आरोप है कि आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जब उन्होंने यह बात अपने पति व सास को बताई तो उन्होंने कहा कि किसी को इस बारे में न बताएं। महिला ने कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेगी तो आरोपितों ने जमकर पीटा।
अगले दिन विवाहिता के मायके वाले पहुंचे तो वह उनके साथ आई और मां को पूरी कहानी बताई। मामले में बारादरी पुलिस ने देवर, पति व सास के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
यह भी पढ़ें- बरेली के लिए लखनऊ से आई सबसे बड़ी खुशखबरी, इन 3 नदियों पर अब नहीं रुकेंगे रास्ते; देखें पूरा प्लान!
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।