Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में आईफोन कारोबारी के घर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग के शक में हुई कार्रवाई

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बरेली में आईफोन शोरूम मालिक और कैडबरी डिस्ट्रीब्यूटर आशुतोष अग्रवाल के घर मनी लॉन्ड्रिंग के शक में छापा मारा। यह कार्रवाई प ...और पढ़ें

    मनी लांड्रिंग के शक में मोबाइल फोन कारोबारी के घर ईडी का छापा। AI जेनरेटेड फोटो

    मनी लांड्रिंग के शक में मोबाइल फोन कारोबारी के घर ईडी का छापा। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. ईडी ने बरेली आईफोन शोरूम मालिक के घर छापा मारा।

    2. आशुतोष अग्रवाल पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कार्रवाई।

    3. यह कार्रवाई पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी।

    जागरण संवाददाता, बरेली। आईफोन शोरूम के मालिक एवं कैडवरी चॉकलेट के डिस्ट्रीब्यूटर आशुतोष अग्रवाल मनी लॉन्ड्रिंग में घिर गए। मंगलवार सुबह सात बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके मारवाड़ीगंज स्थित घर पर छापा मार दिया।

    आशुतोष व उनके स्वजन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए, लैंडलाइन कनेक्शन का तार काट दिया ताकि किसी से संपर्क न कर सकें। देर रात तक टीम ने कई कागज, नकदी, जेवर आदि का स्रोत जानने में जुटी थी।

    आशुतोष अग्रवाल सिविल लाइंस में आई क्रिस्ट नाम से आईफोन का शोरूम चलाते हैं, जबकि चाकलेट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मारवाड़ीगंज से ही करते हैं। मंगलवार सुबह छह बजे ईडी के चार अधिकारी दिल्ली से प्रेमनगर थाने पहुंचे। वहां से स्थानीय पुलिसकर्मियों को लेकर सात बजे आशुतोष अग्रवाल के घर छापेमारी शुरू कर दी। उनके घर के अंदर से तैनात फोर्स ने आवाजाही रोक दी।

    कारोबारी के घर से कोई बाहर नहीं आ सका, बाहर से किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईडी टीम ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से मदद मांगी थी। इसे ध्यान में रखते हुए दो दारोगा व सिपाही उपलब्ध करा दिए गए। आशुतोष अग्रवाल लंबे से मोबाइल फोन कारोबार से जुड़े हैं।

    बताया जा रहा कि उनका संपर्क पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोरा से था। नौ मई को ईडी ने संजीव अरोरा को मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के आरोप में पकड़ा था।

    उस समय कहा गया कि संजीव ने फर्जी कंपनियां बनाकर मोबाइल फोन बिक्री के फर्जी बिल बनाकर करोड़ों की हेराफेरी की थी। ईडी ने उसी प्रकरण में कई अन्य सुराग मिलने पर मंगलवार को देश में छह अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें आशुतोष अग्रवाल का घर भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- शामली में खाताधारकों के 60 लाख डकार कर बैंक मित्र फरार, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- बागपत में पुलिस चौकी के पास टेंट व्यवसायी और बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर और राहगीर भी घायल

    खबरें और भी