विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटरी में फिर खूनी संघर्ष का डर! 3 हत्याओं से जुड़ी 400 बीघा जमीन पर रायफलों के दम पर कब्जे की कोशिश

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:56 PM (IST)

कटरी के गोविंदपुर गांव में ग्राम समाज की 400 बीघा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया, जिसमें 2023 के ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. प्रशासन ने ग्राम समाज और सरकारी जमीनें कब्जामुक्त कराई थीं

संवाद सहयोगी, फरीदपुर (बरेली)। कटरी के गोविंदपुर गांव में हथियारों के दम पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। विरोध करने पहुंचे ग्राम प्रधान और उनके स्वजन को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने 2023 के तिहरे हत्याकांड के आरोपित रहे सुरेशपाल सिंह तोमर समेत 12 नामजद और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव में जमीन को लेकर पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। 2023 में कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में तीन लोगों की हत्या हुई थी। मामला शासन तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम समाज और सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया था।

ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव में करीब 400 बीघा ग्राम समाज की जमीन है, जिसे 18 जनवरी 2023 को राजस्व टीम ने ग्राम समाज के सुपुर्द किया था।

आरोप है कि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे सुरेशपाल सिंह तोमर, उनके बेटे विपिन और विकास सिंह, अजीत सिंह, सूरजपाल, संजय, सुधीर, अजय, राहुल, अशोक माथुर, अभिषेक और ऋषिपाल सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ दो ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।

उनके पास लाठी-डंडे और रायफल थीं। उन्होंने जुताई शुरू कर दी। ग्राम प्रधान अपने भाई अमरजीत सिंह और अरविंद सिंह तोमर के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपित भाग चुके थे। पुलिस ने मौके से हैरो जब्त किया। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे ने बताया कि गांव पर पुलिस की नजर है और अवैध कब्जे की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं वालों की बल्ले-बल्ले: फरीदपुर-दातागंज रेलवे क्रासिंग पर ₹84.23 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।