विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए मची अफरातफरी

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:56 PM (IST)

बरेली जंक्शन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरातफरी मच गई। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने स्थिति को संभाला।

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली जंक्शन पर शुक्रवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के प्लेटफार्म एक पर पहुंचते ही ट्रेन में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मच गई।

ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही कई अभ्यर्थियों ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास शुरू कर दिया। ट्रेन रुकते ही कोच में जगह पाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। कई अभ्यर्थी आरक्षित कोच में भी चढ़ गए।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 12.37.20 PM

भीड़ इतनी अधिक थी कि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम मौके पर मौजूद रही।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मोहम्मद इमरान और स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने रेलवे स्टाफ के साथ व्यवस्था संभाली। अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सवार कराने के लिए कुछ देर तक ट्रेन को रोके रखा गया, ताकि अभ्यर्थी सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य को रवाना हो सकें।

यह भी पढ़ें- 'गाड़ी नहीं है, नहीं आ सकता'... छेड़छाड़ पीड़ित से सिपाही ने बनाया बहाना, बरेली SSP ने तुरंत कर दिया सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।