विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News : गिलास बना रही फैक्ट्री में छापा, दो टन प्लास्टिक हुआ बरामद- फिर हुई यह कार्रवाई

Published: Tue, 15 Oct 2024 10:03 PM (IST)

शहर में बाजार में अब भी अधिकतर फल-किराना दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का खरीद-बिक्री की जा रही है। मंगलवार ...और पढ़ें

टीम ने अचानक छापा मारा तो भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद हुआ है।
टीम ने अचानक छापा मारा तो भारी मात्रा में प्लास्टिक बरामद हुआ है।

जागरण संवाददाता, बरेली : प्रतिबंध के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) का उपयोग थम नहीं रहा है। अब भी हर ओर धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परसाखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो टन प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। बड़ी मात्रा में एसयूपी मिलने के बाद नगर निगम की कारोबारी पर पांच लाख का जुर्माना लगाते हुए प्लास्टिक जब्त कर लिया। इस दौरान कई प्रभावशाली लोग जब्त एसयूपी छुड़ाने के लिए सिफारिश करते दिखे।

टीम ने अचानक की छापेमारी 

शहर में बाजार में अब भी अधिकतर फल-किराना दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का खरीद-बिक्री की जा रही है। मंगलवार को पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाश व मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एमपीएस राठौर ने परसाखेड़ा स्थित कान्सेप्ट फर्नीचर नाम की फैक्ट्री में छापेमारी की।

बड़ी संख्या में प्रवर्तन दल और अधिकारियों को देख वहां काम कर रहे कामगार भाग निकले। टीम ने दो टन प्लास्टिक के गिलास जब्त कर लिया। टीम ने कारोबारी वरुण अग्रवाल पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में कारोबारी ने पांच माह पहले ही फैक्ट्री संचालित करने की बात कही है। बताया कि प्लास्टिक के साथ ही कच्चा माल भी बरामद किया गया।

बताया कि दो और स्थानों पर इस तरह की गतिविधि संचालित होने की सूचना पर छापेमारी की गई, मगर उससे पहले ही कारोबारी फैक्ट्री बंद कर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के सिपाही व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे।

आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

संसू, दहगवां : ब्लाक क्षेत्र के गांव सुजावली में शाम को लगभग पांच बजे हरपाल पुत्र पिम्मी के घर में बिजली के तार से चिंगारी उठने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही घर में रखे 50 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व भूसा भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद गांव में भगदड़ मच गई। जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चुका था। आग लगने पर पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।