धुएं से लाल होती रसोइयों की आंखें: बरेली के 3000 स्कूलों सिलेंडर खत्म, अब चूल्हे पर निर्भर हजारों बच्चों का खाना
बरेली के परिषदीय विद्यालयों में होली के बाद से एलपीजी आपूर्ति बाधित है, जिससे वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लग ...और पढ़ें

बरेली के एक स्कूल में चूल्हे पर बनता मिड-डे-मील
HighLights
संगठन ने सीडीओ से तत्काल दो एलपीजी सिलेंडर की मांग की
जागरण संवाददाता, बरेली। होली के बाद से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से वार्षिक परीक्षाओं के दौरान प्रधानाध्यापकों और रसोइयों को एमडीएम, एलपीजी के अभाव में चूल्हे पर मध्याहन भोजन व्यवस्था पूर्णतया प्रभावित हो रही है।
इन दिनों परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान एक तो बच्चों की लगभग शत प्रतिशत उपस्थिति और दूसरा रसोई गैस आपूर्ति का बाधित होना खराब स्थिति है। जनपद के लगभग 3000 परिषदीय विद्यालय वर्तमान परिस्थितियों में रसोई गैस की मार झेल रहे हैं।
संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बरेली को उक्त समस्या संज्ञानित कर दी है ताकि कम से कम परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले मध्याह्न भोजन प्रभावित न होने पाए।
संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष डा. विनोद कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल जनपद में प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को मार्च 2026 के लिए कम से कम दो सिलिंडर रसोई गैस की आपूर्ति छात्र हित में कराने का अनुरोध किया है।