विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली-पीलीभीत रोड पर सफर हुआ सस्ता: टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती, जानें अब कितनी लगेगी फीस!

Published: Sat, 21 Feb 2026 04:44 PM (IST)

बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के चलते NHAI ने लभेड़ा टोल प्लाजा की दरों में 50% तक की कटौती की ...और पढ़ें

पीलीभीत रोड स्थित लभेड़ा टोल प्लाजा

पीलीभीत रोड स्थित लभेड़ा टोल प्लाजा

HighLights

  1. सितारगंज हाईवे चौड़ीकरण होने के कारण कई जगह डायवर्जन एवं व्यवधान

  2. चौड़ीकरण कार्य पूरा होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वसूलेगा घटी दरें

जागरण संवाददाता, बरेली। सितारगंज हाईवे चौड़ीकरण कार्य पूरे होने तक बरेली-पीलीभीत रोड के लभेड़ा टोल प्लाजा की दरें 50 प्रतिशत कम कर दी गईं। शनिवार से कार का टोल शुल्क 70 के बजाय 40 रुपये वसूला जाएगा। इसी तरह, व्यावसायिक चार पहिया वाहनों का शुल्क 110 रुपये से घटाकर 65 रुपये कर दिया गया। बस से पूर्व में 240 रुपये लिए जाते थे, अब 140 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह थ्री-एक्सल वाहनों का शुल्क 250 रुपये से घटाकर 160 रुपये कर दिया गया है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। 450 करोड़ रुपये से बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा रहा। पहले हिस्से में बरेली से पीलीभीत तक 32.50 किमी, दूसरे हिस्से में पीलीभीत से सितारगंज के बीच 38 किमी का चौड़ीकरण कराया जा रहा।

पीलीभीत रोड स्थित लभेड़ा टोल प्लाजा

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाने हैं। प्रमुख स्थानों पर भी कैमरे लगेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, बरेली-पीलीभीत रूट पर 50 प्रतिशत काम हो चुका है। निर्माण कार्य के कारण कई जगह डायवर्जन किया गया, कुछ स्थानों पर रास्ता संकरा एवं क्षतिग्रस्त भी है।

नई टोल दरें: एक नजर में

वाहन का प्रकार पुराना शुल्क (₹) नया शुल्क (₹) बचत (₹)
कार / जीप 70 40 30
व्यावसायिक 4-पहिया 110 65 45
बस 240 140 100
थ्री-एक्सल वाहन 250 160 90

इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। ऐसी स्थिति देखते हुए लभेड़ा टोल प्लाजा की दरें घटाई गई हैं। कार का एक तरफ का शुल्क पहले 70 रुपये था, अब चालकों को 40 रुपये देने होंगे। इसी तरह अन्य वाहनों के शुल्क में भी कमी की गई है। हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने वाली संस्था का दायित्व वाहन चालकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

बरेली-सितारगंज हाईवे पर निर्माण कार्य होने के कारण कई जगह बाधाएं एवं व्यवधान हैं। इसे ध्यान में रखते हुए टोल शुल्क कम करने का प्रस्ताव दिया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि मुख्यालय से दरें कम करने का आदेश प्राप्त हो गया, जिसका क्रियान्वयन कराया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- बदल गई तस्वीर! अब बेंगलुरु-दिल्ली नहीं, बरेली में लगेगा दिग्गजों का डेरा; जानें क्या है पूरा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।