Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Highway Update: बरेली से सीतापुर के बीच सफर होगा हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 07:30 AM (IST)

    एनएचएआई ने बरेली-सीतापुर हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। 157 किमी लंबे इस फोरलेन हाईवे की ...और पढ़ें

    बरेली सीतापुर हाईवे

    बरेली सीतापुर हाईवे

    HighLights

    1. फोरलेन कराकर मरम्मत करा चुका एनएचएआइ, सिक्सलेन की चल रही कवायद

    जागरण संवाददाता, बरेली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन सुगम बनाने के साथ सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम कराए जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बरेली-सीतापुर हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था ने सर्वे कराना आरंभ कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि बरेली से लेकर सीतापुर तक प्रमुख स्थलों पर कैमरे लगवा दिए जाएंगे।

    सड़क मार्ग से राजधानी लखनऊ तक आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए 157 किमी बरेली-सीतापुर हाईवे को फोरलेन कराया गया है। तीन साल पूरा होने के बाद मरम्मत भी कराई जा चुकी है। हाईवे पर लाइटें लगवाई जा चुकी हैं, लेकिन कई स्थानों पर अंडरपास और फ्लाइओवर निर्माण की प्रक्रिया अभी चल रही है।

    हाईवे किनारे जगह-जगह अतिक्रमण कर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बना लिए गए हैं। कहीं होटल खुल गए हैं तो कहीं पेट्रोल पंप, कहीं रेता-बजरी की दुकान चल रही है। पिछली साल एनएचएआइ ने 450 लोगों को नोटिस जारी किया था, पुलिस प्रशासन की मदद से कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया भी गया था, लेकिन अब भी अतिक्रमण बना हुआ है।

    सुरक्षा के लिए अब एनएचएआइ ने हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया आरंभ की है। एनएचएआइ के अधिकारियों का कहना है कि संस्था का चयन कर सर्वे का काम आरंभ करा दिया गया है। हाईवे पर स्थित शहरों, कस्बों, प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इधर, इस हाईवे को सिक्सलेन में परिवर्तित कराने की भी कवायद चल रही है।

    खबरें और भी

    पिछले महीने मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने एनएचएआइ के अधिकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिए थे। मुरादाबाद से बरेली तक सिक्सलेन बनाने के लिए टेंडर भी निकाले जा चुके हैं। हाईवे पर नवदिया झादा में सिक्सलेन फ्लाइओवर का निर्माण पहले से कराया जा रहा है। इसको देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही सिक्सलेन निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हो सकती है।

     

    बरेली-सीतापुर हाईवे पर शहर, कस्बों, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। एजेंसी को काम सौंप दिया है, संस्था ने सर्वे भी शुरू करा दिया है। जल्द ही कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

    - नवरत्न, परियोजना निदेशक एनएचएआइ



    यह भी पढ़ें- यूपी का नया 'सुपर हाईवे': अब 6-लेन पर दौड़ेंगी गाड़ियां, NH-24 का होने जा रहा कायाकल्प!


    यह भी पढ़ें- UP को मिलने वाली है नई रफ्तार: गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे पूरा, जानें पूरा रूट

     

    यह भी पढ़ें- UP Road Update: दिल्ली से लखनऊ तक का सफर होगा सुपरफास्ट! अब मुरादाबाद-बरेली हाईवे को लेकर आया Update