विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक साफ करते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया चालक, मौके पर ही मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:49 PM (IST)

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रक साफ करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रजऊ परसपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दातागंज क्षेत्र के सैदुल्लापुर निवासी हरपाल पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। हरपाल अपने ट्रक के ऊपर चढ़कर उसकी सफाई कर रहा था।

इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार से उसका शरीर छू गया। तेज करंट की चपेट में आते ही वह छटपटाकर सीधे नीचे सड़क पर गिर पड़ा।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लिया और पहचान कराकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बरेली में ओवरहेड टैंक के सुरक्षाकर्मी की गला काटकर हत्या, अकेला देखकर वारदात को दिया अंजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।