लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में विजिलेंस ने मारा छापा, वसूली करते पकड़े गए दो टीटी
बरेली-मुंबई के बीच चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में दो टीटीई वसूली करते पकड़े गए। बरेली जंक्शन से चढ़े इन टीटीई को अलीगढ़ के पास विजिलेंस टीम ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-मुंबई के बीच चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बरेली के दो टीटी वसूली करते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शनिवार को बरेली से मुंबई के लिए रवाना होती है। चेकिंग के लिए बरेली जंक्शन से भी दी टीटी चढ़े थे। तभी अलीगढ़ के पास विजिलेंस का छापा पड़ गया।
इस दौरान दो टीटी वसूली करते हुए पकड़े गए। इससे पहले भी दो टीटी पकड़े जा चुके हैं। टीटी की अवैध वसूली के मामले सामने आने के बावजूद उन पर शिकंजा नहीं कसा जा पा रहा है।