Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: बरेली में 1.4 एमएम बारिश ने खड़ी की मुसीबत, 90 हजार लोग 16 घंटे से ज्यादा बिजली संकट से जूझे

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 08:41 AM (IST)

    Bareilly Weather मौसम के तीन रंग धूप छांव और वर्षा आज हो सकती है बूंदाबांदी। मौसम विज्ञानी सोमवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जता रहे हैं। ...और पढ़ें

    मौसम के तीन रंग धूप, छांव और वर्षा, आज हो सकती है बूंदाबांदी
    मौसम के तीन रंग धूप, छांव और वर्षा, आज हो सकती है बूंदाबांदी

    HighLights

    1. आज भी बारिश का है पूर्वानुमान
    2. पिछले दो दिनाें से बूंदाबांदी होने से तामपान भी लुढ़का

    जागरण संवाददाता, बरेली। रविवार को मौसम के तीन रंग दिखाई दिए। शनिवार देर रात से ही वर्षा शुरू हो गई जो सुबह तक होती रही। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे तेज धूप निकली और बाद में फिर से बादल हो गए। पूरे दिन इसी तरह का मौसम का मिजाज बदलता रहा।

    मौसम के इसी मिजाज के बीच पूरे दिन में 1.4 एमएम वर्षा हो गई। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही संभावना जता दी थी कि शनिवार रात से मौसम का मिजाज बदलेगा और रविवार को दिन में वर्षा होगी जो सही साबित हुई। अब 

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: सूना सूना है बांकेबिहारी का आंगन, आखिर क्या है वजह, वीकेंड में तसल्ली से मिले ठाकुरजी के दर्शन

    आज बारिश की संभावनाएं

    बता दें कि शनिवार रात करीब दो बजे मौसम का मिजाज अचनाक बिगड़ा और तेज वर्षा शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक वर्षा के बाद सुबह तक बूंदाबांदी होती रही। लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यह तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः शादी में दूल्हे ने की दनादन फायरिंग; 200 राउंड गोलियों के बाद वलीमा पार्टी में पहुंच गई पुलिस और फिर...हुआ कुछ ऐसा

    सड़कों पर दिखाई नहीं दी रोज की तरह भीड़

    वर्षा के बीच भले ही धूप निकली, लेकिन लोगों की भीड़ दिखाई नहीं दी। रुक रुककर होने वाली वर्षा को देखते हुए लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझा। यही कारण रहा कि छुट्टी वाले दिन भी बाजारों में हल्की भीड़ रही। व्यापारियों का कहना हैं कि अधिकतर हर रविवार को भीड़ बढ़ जाती है लेकिन इस बार वर्षा की वजह से लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

    खबरें और भी

    वर्षा के चलते केबल फाल्ट और ट्रांसफार्मर में फाल्ट

    बारिश के बाद केबल फाल्ट और ट्रांसफार्मर फाल्ट आने से रविवार को शहर में भीषण बिजली संकट रहा। कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, दुर्गा नगर, हरुनगला सहित कई उपकेंद्रों की बत्ती गुल होने 90 हजार से ज्यादा आबादी को 16 घंटे से ज्यादा बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजली के साथ ही लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। जबकि बिजली की आवाजाही से चलते कटरा चांद खां, शाहदाना, नकटिया, राजेंद्र नगर, हजियापुर, कटरा मानराय सहित सिविल लाइंस में देर शाम तक लोग परेशान रहे।

    बिजली गुल होने से परेशान

    कुतुबखाना उपकेंद्र में आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट से रविवार को सुबह तड़के तीन बजे गुल हुई बिजली सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी। उपकेंद्र से संचालित सराय खां, कालेज रोड, आलमगिरी, बिहारीपुर, कुंवरपुर, मलूकपुर, ब्रह्मपुरी आदि इलाकों की आपूर्ति ठप रही। राजेंद्र नगर उपकेंद्र से संचालित इंद्रा नगर, बालाजी कालेज और दरिया में ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते सुबह से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। आलमगिरी में लाइन फाल्ट के चलते हजियापुर, कटरा मानराय, सहित आसपास के इलाकों में तड़के सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही।

    दुर्गा नगर उपकेंद्र की मुख्य लाइन सुबह फाल्ट में आने से नवादा, संजय नगर सुरेश शर्मा नगर आदि इलाकों में सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इधर, हरुनगला उपकेंद्र की लाइन फाल्ट में आने से पीलीभीत बाईपास, कोहाड़ापीर सहित आसपास के इलाके में सुबह से लोग बिजली के संकट से जूझते रहे।

    इन इलाकों की रही बिजली गुल

    शाहदाना, सिविल लाइंस इलाके की बिजली सप्लाई सामान्य होती कि इससे पहले ही कैंट स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र में रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब ब्रेकर में धमाका होने तकनीकी खराबी आने से संचालित होने वाले कुतुबखाना, शाहदाना, सिविल लाइंस, आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई।

    कुतुबखाना साहित कुछ इलाकों में वर्षा के चलते केबल फाल्ट की मरम्मत में समय लगा। कैंट स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्र में दिक्कत आने से भी कुछ उपकेंद्रों की सप्लाई प्रभावित रही। अन्य इलाकों में वर्षा बंद होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया था। अंबा प्रसाद वशिष्ठ, एसई, बरेली शहरी