Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ रूटीन चेक या कुछ और? तौकीर रजा के भाई के निर्माणाधीन भवन पर पहुंची BDA, सामने आई ये सच्चाई

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 01:46 AM (IST)

    बरेली में मौलाना तौकीर रजा के भाई अंजुम के निर्माणाधीन भवन पर अवैध बेसमेंट की शिकायत पर बीडीए टीम जांच को पहुंची। हालांकि, बीडीए ने इसे स्वीकृत मानचित ...और पढ़ें

    न‍िर्माणाधीन मकान

    न‍िर्माणाधीन मकान

    HighLights

    1. बिहारीपुर सौदागरान में निर्माणाधीन आवासीय भवन के लिए हो शुरू की गई थी खोदाई

    2. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जांच को पहुंची थी टीम, बीडीए बोला- रुटीन कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, बरेली। मौलाना तौकीर भाई अंजुम द्वारा बिहारीपुर सौदागरान में अवैध निर्माण की शिकायत पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम बुधवार को जांच को पहुंची। मौलाना के भाई के घर बीडीए की टीम की जांच को पहुंचने के सूचना के बाद इलाके में खलबली मच गई। प्राधिकरण की टीम प्रस्तावित भवन का मानचित्र देख लौट गई।

    बीडीए की टीम ने भवन का मानचित्र स्वीकृत होने और रुटीन के तहत सर्वे करने पहुंचने की बात कही। शहर में बीते वर्ष 26 सिंतबर को हुए उपद्रव के आरोपित मौलाना तौकीर और उसके करीबियों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से विधिक कार्रवाई के साथ अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच बुधवार को स्थानीय लोगों ने तौकीर के भाई अंजुम द्वारा अवैध रुप से बेसमेंट निर्माण की शिकायत की।

    इस पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम जांच को पहुंची। भवन स्वामी से मानचित्र तलब करने के बाद लौट गई। इस दौरान क्षेत्र में फिर से मौलाना के करीबियों पर कार्रवाई की चर्चा फैल गई। बीडीए के अवर अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्राधिकरण की टीम रुटीन की कार्रवाई के तहत सौदागरान गई थी, भवन का मानचित्र स्वीकृत होने पर लौट गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस और बीडीए के प्रवर्तन के सिपाही रहे।

    उपद्रव के बाद बड़ी तौकीर और उसके करीबियों पर हो रही कार्रवाई

    शहर में उपद्रव के बाद प्रशासन तौकीर और उसके करीबियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। पीलीभीत बाइपास रोड पर दो व्यवसायिक भवन, घेर-शेख मिठ्ठू में बरातघर समेत 22 अवैध निर्माण को ध्वस्त और सीलिंग की कार्रवाई की गई है। बुधवार को फिर से बीडीए की टीम द्वारा तौकीर के भाई के घर पहुंचने के बाद खलबली मची रही।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- बरेली उपद्रव का 'कंट्रोल रूम' जमींदोज: बेग बारातघर पर दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, साजिश का अड्डा मिट्टी में ढेर मिला