दंगाई जेल में मना रहे उर्स, पुलिस देखते ही माफिया की गीली हो जाती है पैंट; गुस्ताखी की तो चौराहे पर मिलेगा यमराज : CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि गुस्ताखी करने वालों को अगले चौराहे पर यमराज मिलेंगे।
-1791923559228_m.webp)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
महिला सुरक्षा पर सीएम योगी की कड़ी चेतावनी।
ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, मिलेगा कैशलेस उपचार।
यूपी में कानून व्यवस्था, शिक्षा व अर्थव्यवस्था में सुधार।
अभिषेक पांडेय, बरेली। नाथ नगरी में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए चिर परिचित अंदाज में कहा कि अब कोई लूटपाट या बहन-बेटी से घटना करके दिखाए, गुस्ताखी करने वाले को अगले चौराहे पर यमराज मिल जाएंगे। मौलाना तौकीर रजा और संभल का जिक्र करते हुए कहा, पहले त्योहारों पर दंगे होते थे, अब दंगाई जेल में उर्स मनाने को मजबूर हैं।
दंगाइयों को पता है कि बाप-दादा की कमाई से भी हाथ धोना पड़ेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइंस में बरेली-मुरादाबाद मंडल के ग्राम प्रहरियों का सम्मान कर मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये एवं पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की घोषणा की।
प्रदेश के 68000 प्रहरियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बरेली क्लब मैदान में बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन खंड से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के पक्ष में जनसभा की।मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की तस्वीर खींचते हुए कहा कि उस समय रहनुमा (अगुवा) ही चोर थे।
हर जिले में विश्वविद्यालय देने की चल रही तैयारी
वो डकैत थे, डकैती डलवाते भी थे। उस समय मौन रहना पुलिस की मजबूरी थी। अब पुलिस की गाड़ी देखते ही माफिया की पैंट गीली हो जाती है। सपा पर मुख्यमंत्री के प्रत्येक प्रहार पर बरेली क्लब मैदान में मौजूद नौ जिलों के शिक्षक तालियों की ध्वनि से सहमति जताते जा रहे थे। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने का जिक्र करते हुए कहा कि अब हर जिले में विश्वविद्यालय देने की तैयारी चल रही है।
शाहजहांपुर, कुशीनगर व भदोही में यह कार्य हो चुका है। कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती की। हमने अपना दायित्व समझते हुए सरकारी शिक्षकों को कैशलेस उपचार की व्यवस्था की। यह लाभ सीबीएसई शिक्षकों को भी देंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पर कहा कि 14 दिन में परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगे, इसके 14 दिन बाद परिणाम भी आ जाएंगे।
पूर्व की सरकार में तीन महीने में परीक्षा और इसके तीन महीने बाद परिणाम आते थे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमार नहीं है। यह रेवन्यू सरप्लस स्टेट है। साढ़े नौ वर्ष में नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई।
यह भी पढ़ें- यूपी में घर खरीदने वालों की हुई मौज, RERA ने 8 जिलों के लिए 1226 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
इससे प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का माहौल बना है। सड़कें बन रहीं, निवेश आ रहा है। नवरात्र में मंदिरों में उमड़ भीड़ बता रही कि लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास है।
