Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bareilly Crime News: बेटी के Love Affair से नाराज होकर होमगार्ड ने उठाया खाैफनाक कदम, जहर देकर प्रेमी की हत्या

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 11:25 PM (IST)

    Bareilly Crime News In Hindi पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कृपाल सिंह बातचीत के बहाने दोनों बेटियों व पत्नी को लेकर घर आया था। वहां पहुंचते ही अचानक हमलाव ...और पढ़ें

    UP Crime News: बरेली में बेटी के प्रेमी की जहर देकर हत्या
    UP Crime News: बरेली में बेटी के प्रेमी की जहर देकर हत्या

    HighLights

    1. कृपाल ने गणेश को जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ
    2. अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

    जागरण संवाददाता, बरेली। बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होमगार्ड ने उसके प्रेमी की जहर देकर हत्या कर दी। बुधवार को मुख्य आरोपित होमगार्ड कृपाल सिंह, घटना में शामिल उसकी पत्नी गीता और दोनों बेटियों पर हत्या, घर में घुसकर मारपीट, धमकाने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।

    गणेश की माता राजकुमारी ने बताया कि सास रेवती देवी को देखने सोमवार को अस्पताल में देखने गए थे। उसी दौरान युवती, उसका होमगार्ड पिता कृपाल सिंह, माता गीता व बहन घर में घुस आई। सभी ने गणेश को पीटा, फिर कृपाल ने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। परिवार के अन्य लोगों ने शोर-शराबा किया तब आरोपित वहां से भागे। गणेश की हालत बिगड़ती देखकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बुधवार दोपहर को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। राजकुमारी का कहना है कि कृपाल की बेटी भी पिता के दबाव में घटना में शामिल हो गई थी।

    Read Also: मथुरा और मैनपुरी के बाद बसपा ने फिरोजाबाद से भी प्रत्याशी बदला!, किसी मुस्लिम को उतारने की तैयारी, पूर्व मंत्री के नाम की चर्चा

    Read Also: Liquor Shop Closed: यूपी में इस जिले में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, मॉडल शॉप और भांग के ठेके भी नहीं खुलेंगे, आदेश जारी

    पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा

    पुलिस के अनुसार, गणेश की प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य तीनों आरोपित फरार हैं। आरोप के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। कृपाल के स्वजन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि गणेश की हत्या उन्हीं के स्वजन ने की है। फंसाने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। सोमवार को गणेश के घर कोई नहीं गया था।