विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के कारण 6 ट्रेनें रद्द: लखनऊ-दिल्ली मेल और जनशताब्दी समेत बरेली से गुजरने वाली गाड़ियां प्रभावित

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:02 PM (IST)

दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के कारण मुरादाबाद मंडल रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को छह ट्रेनें ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे

जागरण संवाददाता, बरेली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को काॅकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते मुरादाबाद मंडल रेलवे ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, इनमें बरेली होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें हैं।

निरस्त ट्रेनों में देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी, लखनऊ-नई दिल्ली मेल और सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अलावा कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसकी वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है।

रेलवे के अनुसार 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को, 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल और 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ अक्टूबर को, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, बरेली जंक्शन पर RPF ने निभाई जिम्मेदारी