विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी रेलवे अलर्ट: गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का रूट और समय बदला

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:48 PM (IST)

गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब 27 अगस्त से अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जिसमें 22 कोच होंगे और यह ...और पढ़ें

भारतीय रेल

भारतीय रेल

HighLights

  1. बरेली से होकर गुजरने वाली ट्रेन में होंगे 22 कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे ने यात्रियों को सुविधा के लिए 05057/05058 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को 15095/15096 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। अब ट्रेन गोरखपुर से 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार और दिल्ली से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार ट्रेन नंबर 15095 गोरखपुर से 22:45 बजे चलकर खलीलाबाद से 23:23 बजे, बस्ती से 23:54 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01:50 बजे, बुढ़वल से 02:44 बजे, सीतापुर से 04:50 बजे, बरेली से 07:59 बजे, मुरादाबाद से 09:20 बजे, गाजियाबाद से 11:44 बजे और दिल्ली 12:50 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 15096 दिल्ली से 14:00 बजे चलकर गाजियाबाद से 14:54 बजे, मुरादाबाद से 18:03 बजे, बरेली से 19:23 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00:12 बजे, बुढ़वल से 01:42 बजे, गोंडा से 02:55 बजे, बस्ती से 04:31 बजे और खलीलाबाद से 04:58 बजे और गोरखपुर 06:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के आठ सहित 22 कोच लगाए जाएंगे।

एक दिसंबर तक बनारस-देहरादून नियंत्रित होकर चलेगी

रायवाला-देहरादून सिंगल लाइन खंड के इंजीनियरिंग कार्य की वजह से ब्लाक लिया जाएगा। इसका कारण बनारस-देहरादून और काठगोदाम-देहरादून ट्रेनों को एक दिसंबर तक पुनर्निधारित और नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27 एवं 30 अगस्त, एक, तीन, छह, आठ, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 एवं 29 सितंबर, एक, चार, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर, एक, तीन, पांच, आठ, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 नवंबर और एक दिसंबर को काठगोदाम स्टेशन से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

इसके अलावा 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27 एवं 30 अगस्त, एक, तीन, छह, आठ, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 एवं 29 सितंबर, एक, चार, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर, एक, तीन, पांच, आठ, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 नवंबर और एक दिसंबर तक मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

बेंगलुरु-लालकुआं स्पेशल बदले मार्ग से चली

दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मालूर स्टेशन के इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के बदलाव एवं ट्रैक सर्किट कार्यों की वजह से 18 अगस्त को 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लिरायाण (बेंगलुरु स्टेशन)-लालकुआं स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बेंगलुरु कैंट-यलहंका-धर्मवरम-डोन-गुंटूर-विजयवाड़ा के रास्ते चलाई गई। इस दौरान ट्रेन कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, कुप्पम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, गूडूर, नेल्लूर, ओंगोल एवं तेनाली स्टेशनों पर नहीं रुकी।

यह भी पढ़ें- भाजपा की नई टीम से राजेश अग्रवाल बाहर, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष; अब किस नई भूमिका में दिखेंगे बरेली के कद्दावर नेता?