इंडिगो ने दी यात्रियों को राहत, बरेली से दिल्ली और नोएडा की उड़ानों का किराया घटा
इंडिगो ने बरेली से दिल्ली और नोएडा की उड़ानों के किराए में कमी की है, जिससे यात्रियों को लगभग एक हजार रुपये की राहत मिलेगी। दिल्ली के लिए उड़ानें 1 जु ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली से दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट जुलाई से शुरू होने वाली है। अब 25 दिन शेष रह गए हैं। फ्लाइट शुरू होने से पहले इंडिगो की ओर से यात्रियों को राहत देते हुए किराये में कमी की गई है। दिल्ली से बरेली का किराया लगभग एक हजार रुपये तक कम कर दिया गया है।
इसकी वजह यह भी है कि अधिक से अधिक सीटें बुक हो सकें। हालांकि जैसे ही सीटें कम रह जाएंगी तो किराये में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
जुलाई से शुरू होगी दिल्ली के लिए फ्लाइट
बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट एक जुलाई से शुरू होगी। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी। दिल्ली से फ्लाइट 13:35 बजे रवाना होकर 14:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी और वापसी में बरेली से 15:00 बजे रवाना होकर 16:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं बरेली से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट दो जुलाई से शुरू होगी।
सप्ताह में चार दिन चलेगी ये फ्लाइट
यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। नोएडा से फ्लाइट 10:30 बजे रवाना होकर बरेली 11:20 बजे आएगी और बरेली से फ्लाइट 12:05 बजे रवाना होकर 13:00 बजे पहुंचेगी। जिस दिन फ्लाइट संचालन की घोषणा के साथ शेड्यूल जारी किया गया था, उस दिन किराया 4500 रुपये निर्धारित किया गया था।
यह भी पढ़ें- मथुरा 'IIT बाबा' अभिषेक मिश्रा पर नया खुलासा: चार और युवतियों संग अश्लील तस्वीरें वायरल, नशा देकर करता था दुष्कर्म
बरेली से दिल्ली-नोएडा का किराया 4265 और वापसी का 3591 रुपये
अभी फ्लाइट संचालन में समय बचा है और अधिक से अधिक लोगों को अभी फ्लाइट की जानकारी नहीं है, इसलिए अभी सीटें कम बुक हुई हैं। इसकी वजह से इंडिगो की ओर से अभी किराया कम किया गया है। दिल्ली और नोएडा से बरेली का किराया लगभग एक हजार रुपये कम कर 3591 रुपये कर दिया गया है।
खबरें और भी
हालांकि बरेली से दिल्ली का किराया अधिक कम नहीं हुआ है। यहां से किराया अभी 4265 रुपये रखा गया है। इससे संभावना है कि बरेली से दिल्ली जाने वालों ने बुकिंग तेज की है लेकिन वापसी में ऐसा कम है। हालांकि धीरे-धीरे सीटें बुक होनी शुरू होंगी तो किराया बढ़ना शुरू हो जाएगा।
एक जुलाई से दिल्ली और दो जुलाई से नोएडा की फ्लाइट होगी शुरू
बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि एक जुलाई से दिल्ली और दो जुलाई से नोएडा की फ्लाइट के संचालन की तैयारियां चल रही हैं। सीटों की बुकिंग के आधार पर कंपनी किराया कम और ज्यादा करती रहती हैं। दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट के संचालन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।