विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में बड़ा हादसा: मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत; एक घायल

Published: Fri, 07 Feb 2025 04:14 PM (IST)

बरेली में एक मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो ...और पढ़ें

एसपी ट्रैफिक अकमल खान के अनुसार दो लोगों की मौत हुई है। फोटो- एएनआई
एसपी ट्रैफिक अकमल खान के अनुसार दो लोगों की मौत हुई है। फोटो- एएनआई

जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बरेली में मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

बाकरगंज में मांझा बनाते समय विस्फोट होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकरगंज के महबूबनगर में अतीक अपने मकान में माझा बनाने का काम करते थे। उनके साथ उनके दो कारीगर फैजान और सरताज भी रहते थे।

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ और अतीक व फैजान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। जबकि सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें- UP News: विवाहिता की गला काटकर हत्या में पति, सास-ससुर को फांसी की सजा

बताया जा रहा है कि ये लोग मांझे में लगाने वाले केमिकल बना रहे थे। जिसमें गंधक और पोटाश के साथ कांच भी मिलाया जाता है। गंधक और पोटाश की मात्रा अधिक होने की वजह से विस्फोट हुआ है, हालांकि अभी पुलिस धमाके की असल वजह जानने में जुटी है।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत हो गई। जांच के अनुसार, यह कजा खान नामक व्यक्ति का घर है, जहां मांझा बनाया जाता है। यहां से कुछ रसायन जब्त किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें- अब नहीं देना पड़ेगा ज्यादा Toll Tax, नई योजना बना रहा NHAI; राजमार्ग पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन

डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, लोगों को जागरूक करने के निर्देश

बरेली शहर में किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए इसके हर पहलू की जांच कर रहे हैं। हादसा होने के बाद डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शहर के बाकरगंज में देसी मांझा बनाने के कारखाने में अचानक विस्फोट होने से वहां पर उपस्थित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि व्यक्ति तीसरे गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इस पर डीएम रविन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे कि इस तरह की दुर्घटना दोबारा ना हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।