विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में बुलडोजर एक्शन: गैंगवार में शामिल BJP नेता ने किया सरेंडर, ढहाया गया होटल; मलबे से मिले दस्तावेज

Updated: Thu, 27 Jun 2024 03:00 PM (IST)

बरेली जिले में भाजपा नेता राजीव राणा समेत अन्य के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ बीडीए के बुलडोजर नेे आरो ...और पढ़ें

बुलडोजर कार्रवाई से डर गैंगवार के सरगना राजीव राणा ने किया सरेंडर
बुलडोजर कार्रवाई से डर गैंगवार के सरगना राजीव राणा ने किया सरेंडर

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली में सरेआम गोलीबारी कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले भाजपा नेता राजीव राणा ने सरेंडर कर दिया है। भारी पुलिस बल के साथ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर गुरुवार (27 जून) को आरोपितों के होटल ध्वस्त करने पहुंचा। बुलडोजर की कार्रवाई से डर कर गैंगवार के सरगना व भाजपा नेता राणा ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया।

बता दें कि गैंगवार में शामिल आरोपित राजीव राणा व अन्य सहयोगियों के अवैध रूप से मिले होटल की बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अटैची से भरे दस्तावेज भी मलबे में मिले।

आरोपितों के अन्य संपत्तियों की भी की जा रही जांच

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि देर रात उच्चाधिकारियों के निर्देश आने के बाद आरोपितों के संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अब तक जांच में गैंगवार में शामिल राजीव राणा व अन्य आरोपितों के तीन होटल अवैध रूप से बने पाये गये हैं, जिनके दो होटलों पर पूर्व में ही ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया जा चुका है। बताया कि आरोपितों के अन्य संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: बरेली में गैंगवार में शामिल भाजपा नेता के खिलाफ BDA की कार्रवाई, बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा होटल