यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाथरूम में नहा रही थी लड़की, युवक छिपकर बनाता रहा VIDEO- रंगेहाथ पकड़ा गया तो बोला- इसलिए कर रहा था यह काम...
Bareilly News in Hindi पूछताछ में उसने ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाने की बात कही। विरोध पर गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। युवती की नहाते वक्त पड़ाेसी ने अश्लील वीडियो बना ली। विरोध पर गाली-गलौच शुरू कर दी और धमकाने लगा। इस पर युवती ने शोर मचाया। घर के लोग एकत्र हो गए जिसके बाद आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया। भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपित को कार्यकर्ताओं संग लेकर थाने गए और पूरा घटनाक्रम बताया। शिकायती पत्र पर बारादरी पुलिस ने आरोपित सुमित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।
बहन की नजर पड़ी और आरोपी को दबोचा
बारादरी निवासी युवक ने बताया कि वह किराये के मकान में रहते हैं। रविवार दोपहर पौने दो बजे के करीब बहन बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपित सुमित वीडियो बना रहा था। बहन की नजर पड़ गई, तो उसने शोर मचाया। मौके पर सभी लोग पहुंच गए और आरोपित को पकड़ लिया।
बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंच गए थाने
बड़ी संख्या में भाजपाईयों के थाने पहुंचने की जानकारी से खलबली मच गई। अब पूरा घटनाक्रम सामने आया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी लिख ली गई है। आरोपित हिरासत में है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।