Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जितिया पर्व पर 200 रुपये किलो बिक रही सतपुतिया, नोनी साग का दाम सुनकर दंग रह गए लोग

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:14 PM (IST)

    बरेली में जितिया व्रत की तैयारी में बाज़ार में रौनक रही। पुत्र की लम्बी आयु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत के लिए महिलाएं नोनी का साग और सतपुतिया की सब् ...और पढ़ें

    नोनी का साग और सतपुतिया की सब्जी के दामों ने लोगों को चौंकाया।
    नोनी का साग और सतपुतिया की सब्जी के दामों ने लोगों को चौंकाया।

    HighLights

    1. बरेली में जितिया व्रत की तैयारी तेज |
    2. नोनी साग ₹2000 प्रति किलो बिका |
    3. सतपुतिया सब्जी ₹200 प्रति किलो |

    जागरण संवाददाता, बरेली। पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए मां जितिया व्रत करती हैं। तीन दिनों का यह कठिन व्रत रखने से पहले शनिवार को ही तैयारियां तेज हो गईं। आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए बाजार में लोग नोनी का साग व सतपुतिया की सब्जी खोजते रहे।

    कुछ दुकानों पर ही सब्जी उपलब्ध होने से इसका दाम आसमान पर रहा। जिला मुख्यालय में इज्जतनगर के डिफेंस कालोनी मंडी में नोनी का साग सिर्फ एक दुकान पर लोगों को उपलब्ध हो सका। वह भी करीब दो हजार रुपये प्रति किलो के भाव इसे बेचा गया।

    लोगों ने सिर्फ शुभ करने के लिए 100 रुपये का 50 ग्राम हरा साग खरीदा। वहीं, सतपुतिया की सब्जी 200 रुपये प्रति किलो तक बेची गई। कीमतें आसमान पर होने के बाद भी लोगों ने मजबूरी में खरीदारी की।

    इसके साथ गले में पहनने वाला धागा भी लोगों ने खरीदा। इसका दाम 10 से 20 रुपये रहा। धागा बेच रही महिला पार्वती ने बताया कि रेशमी धागा 20 रुपये में व सूती धागा 10 रुपये में बेचा जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं इस व्रत को रखती हैं, जिनके बेटे होते हैं, वहीं उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। रविवार व सोमवार को दो दिन का व्रत होगा, जबकि उसकी तैयारी सब्जी आदि बनाने खाने की शनिवार से ही शुरू हो गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बरेली के 12 मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं की सप्लाई, आगरा की हे मां और बंसल मेडिकल एजेंसी ने खपाईं दवाएं