Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश; सावन के सोमवार से पहले शिव मंदिर में प्रतिमाएं खंडित, हिंदू संगठनों में रोष

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 12:42 PM (IST)

    बरेली में शिव मंदिर की प्रतिमाएं खंडित कर शरारतीतत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सावन के पहले सोमवार स ...और पढ़ें

    शिव मंदिर में प्रतिमाएं खंडित होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस।
    शिव मंदिर में प्रतिमाएं खंडित होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस।

    HighLights

    1. शरारती तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी से जांच कर रही पुलिस
    2. 22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    जागरण संवाददाता, बरेली। सावन के सोमवार से पहले शिव मंदिर में प्रतिमाएं खंडित कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। रविवार की सुबह जब पूजा करने लोग पहुंचे, तब प्रतिमाएं खंडित देख दंग रह गए। आसपास के लोगों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची।

    पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला मंडी समिति डेलापीर स्थित बाबा गोपेश्वर नाथ मंदिर का है। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है। आसपास के सीसीटीवी से खुराफातियों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।