विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MJPRU: स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर, 30 अक्टूबर से भरें इम्प्रूवमेंट फॉर्म; 'Not Cleared' वालों को भी मौका

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:18 PM (IST)

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक छात्रों को परीक्षा सुधार का अवसर दिया है। आवेदन 30 अक्टूबर ...और पढ़ें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय

रुहेलखंड विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों को परीक्षा सुधार का अवसर दिया है। परीक्षा सुधार के आवेदन पत्र 30 अक्टूबर से आनलाइन उपलब्ध होंगे। विद्यार्थी पांच नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने के साथ शुल्क जमा कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अनिल कुमार यादव के अनुसार, स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकाम और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

वहीं, परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी और एमकाम के विद्यार्थी भी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त बीएससी गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलाजी, माइक्रोबायोलाजी और आनर्स पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा सुधार की सुविधा उपलब्ध होगी।

नाॅट क्लीयर्ड छात्रों को भी मिलेगा अवसर

विश्वविद्यालय ने पूर्व वर्षों के स्नातक स्तर के खेलकूद, शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान विषयों में नाट क्लीयर्ड विद्यार्थियों को भी विशेष परीक्षा सुधार का अवसर दिया है।

इसके लिए आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in/online examination form और https://mjpruiums.in पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है।

जबकि संबंधित महाविद्यालयों को छह नवंबर तक आनलाइन आवेदन पत्रों का अनुमोदन करना होगा। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन पत्रों का नियमानुसार सत्यापन करने के बाद ही उन्हें आनलाइन अग्रसारित करें।

यह भी पढ़ें- बरेली: 3.11 करोड़ का इन्क्यूबेशन सेंटर में शुरू, युवाओं को न्यूनतम खर्च में मिलेगा स्टार्टअप का मौका