विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly: रील का शौक पड़ा भारी, BJP का झंडा लगी स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर बनाया वीडियो, 69 हजार का जुर्माना

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 19 Aug 2023 12:53 PM (IST)

Bareilly News In Hindi भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगी स्कार्पियों से स्टंटबाजी करने पर एक युवक की गाड़ी का ...और पढ़ें

Bareilly News: भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियों से स्टंटबाजी, 69 हजार जुर्माना
Bareilly News: भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियों से स्टंटबाजी, 69 हजार जुर्माना

HighLights

  1. गाड़ी पर पीछे के शीशे पर सिस्टम लिखा था
  2. दो स्कार्पियों संचालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने 1.04 लाख रुपये जुर्माना लगाया

बरेली, जागरण संवाददाता। कार से स्टंटबाजी में बीते दिनों दो स्कार्पियों संचालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने 1.04 लाख रुपये जुर्माना डाला। बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में स्कार्पियों कार से ही स्टंटबाजी का एक वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। 22 सेकेंड के प्रसारित वीडियो में एक युवक स्कार्पियो के बोनट पर बैठा है।

सोशल मीडिया पर डाली रील

स्कार्पियो तेज रफ्तार चल रही है। इस दौरान वह रील्स बनवा रहा है। रील्स जैसे ही उसने इंटरनेट मीडिया पर डाली। एक युवक ने वह वीडियो एडीजी जोन बरेली, आइजी रेंज बरेली, बरेली पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट की। तुरंत ही ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये गए। जिस गाड़ी से स्टंटबाजी की जा रही थी, जांच में उसका नंबर यूपी 25 बीएच 2002 सामने आया। गाड़ी पर पीछे के शीशे पर सिस्टम लिखा था।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

भाजपा जिला मंत्री का स्टीकर भी लगा हुआ था। गाड़ी करगैना के रहने वाले हरीशंकर के नाम है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर गाड़ी पर 69 हजार रुपये जुर्माना डाला है। बीते दिनों यूपी 25 डीपी 8055 व यूपी 25 डीएच 8999 नंबर की स्कार्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी का वीडियो प्रसारित हुआ था। दोनों पर 52-52 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया था। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।