Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में घमासान, बरेली में सपा महिला सभा में बड़ा बदलाव

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 11:25 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी की महिला सभा में बड़ा बदलाव बरेली में जिलाध्यक्ष शांति सिंह को हटाकर स्मिता यादव को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले से पा ...और पढ़ें

    Bareilly News: सपा मुखिया अखिलेश यादव की फाइल फोटो।
    Bareilly News: सपा मुखिया अखिलेश यादव की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर हटवाने के आरोप लगाए
    2. जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा

    जागरण संवाददाता, बरेली। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह को पद से हटाकर उनके स्थान पर स्मिता यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। शांति सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर हटवाने के आरोप लगाए हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष ने इसे सिरे से नकार दिया।

    स्मिता यादव को किया मनोनीत

    समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने पांच अक्टूबर को जारी किए पत्र में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से संजय नगर की मेगा सिटी कालोनी की निवासी स्मिता यादव को समाजवादी महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को गतिशील करने की अपेक्षा जताई। इसकी सूचना मिलने पर समाजवादी महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पर उन्हें हटवाने समेत कई आरोप लगाए।

    ये भी पढ़ेंः NIA Raids: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मेहकार को एनआईए ने उठाया, पाकिस्तान के कुछ संगठनों को पहुंचा रहे थे सूचनाएं!

    ये भी पढ़ेंः 'सपा मतलब समाप्त वादी पार्टी, राहुल देश के पहले गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष', केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

    जिला अध्यक्ष ने दिया ये जवाब

    इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया कि समाजवादी पार्टी की ओर से कश्यप समाज का कार्यक्रम लखनऊ में पूर्व निर्धारित था, जिसमें वह शामिल होने के लिए आए थे। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा इस विषय में मुझे कुछ नहीं कहना है।