गोलमाल 5 की शूटिंग को लेकर खत्म हुआ इंतजार, शरमन जोशी ने खुद बताई शुरू होने की तारीख
अभिनेता शरमन जोशी ने बरेली में प्रेस वार्ता के दौरान थिएटर और फिल्मों पर बात की। उन्होंने बताया कि 'गोलमाल ...और पढ़ें

शरमन जोशी-
HighLights
अभिनेता ने कहा, अगर थ्री इडियट्स फिल्म का दूसरा पार्ट बना, रहना चाहूंगा उसका हिस्सा
प्रभावे आडिटोरियम में शरमन करेंगे 'राजू, राजा, राम और मैं' नाटक का मंचन
जागरण संवाददाता, बरेली। थिएटर एक संस्थान की तरह होता है, जिसमें कोई भी कलाकार खुद को मांझता है। यहां रीटेक नहीं होता, मंचन के बाद कलाकार को अभिनय के लिए तत्काल सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल जाती है, जो खुद में सुधार के लिए प्रेरित करती है। मुझे थिएटर के बाद ही थ्री ईडियट्स फिल्म आफर हुई, जिसका अनुभव बहुत सुखद रहा।
अगर इसका दूसरा भाग बनता है तो मैं इसका हिस्सा रहना चाहूंगा। ये बातें दमदार अभिनय के लिए प्रख्यात बालीवुड अभिनेता शरमन जोशी ने निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। अस्तिता फाउंडेशन ड्रामा ड्राप आउट्स और वेग्माइन सिटी माल की ओर से प्रभावे आडिटोरियम में बरेली नाट्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

इसमें शनिवार शाम छह बजे बालीवुड अभिनेता शरमन जोशी की ओर से 'राजू, राजा, राम और मैं' नाटक का मंचन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को रमाडा एनकोर होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। थिएटर और फिल्म में से किसे अधिक पसंद करने के सवाल पर शरमन ने कहा, थिएटर इंस्टीट्यूशन की तरह होता है, यहां लोग सीखते है।
उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाई जाती हैं। जबकि फिल्मों में बड़ी टीम होती हैं, ऐसे में वहां थिएटर की तरह सभी कलाकारों पर ध्यान देना संभव नहीं हो पाता। थिएटर में आन द स्पाट प्रतिक्रिया मिलती है, जोकि अच्छी भी हो सकती है और खराब भी। जबकि फिल्मों में बाक्स आफिस इसे तय करता है।
हालांकि, फिल्म और थिएटर दोनों का अपना अलग आनंद है, लेकिन थिएटर से वह दिल से जुड़े हैं। अभिनेता ने कहा, बरेली शहर में वह दो बार आ चुके हैं, लेकिन अब तक घूमने का अवसर नहीं मिला। यहां के झुमके और खानपान के बारे में बहुत सुना है।
थ्री ईडियट्स के राजू को सबने किया पसंद
वर्ष 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म थ्री ईडियट्स आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। शरमन ने इससे जुड़ी स्मृतियों को भी साझा किया। कहा, 2001 में उन्होंने स्टाइल मूवी में काम किया था, साथ ही थिएटर के काम को देखते हुए उन्हें थ्री ईडियट्स आफर हुई।

इसमें शूटिंग से लेकर रिलीज तक के सारे अनुभव खास रहे। लोगों को आज भी राजू रस्तोगी समेत सभी किरदारों के नाम याद हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट की उम्मीद के सवाल पर कहा, अगर बनेगी तो इसका हिस्सा रहना पसंद करेंगे।
फरवरी से होगी गोलमाल-5 की शूटिंग
शरमन ने आगामी फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर कहा, अगले माह से गोलमाल पांच की शूटिंग शुरू होने वाली है। उन्होंने 'राजू, राजा, राम और मैं' नाटक में अपनी भूमिका के बारे में बताया, कहा- इसमें वह चार अलग-अलग किरदारों को निभाते नजर आएंगे। यह बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, एक-एक किरदार को निभाने के पीछे कड़ी मेहनत होती है।
प्रत्येक क्षण नए किरदार को जीने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने शहरवासियों को प्ले देखने के लिए आमंत्रित किया। उनके नाटक का मंचन शनिवार शाम छह बजे किया जाएगा। इस दौरान उद्यमी तनुज भसीन व टीम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें- बरेली: चौपुला पुल के 30 Joints में आया 5 इंच का गैप, अब 1.42 करोड़ से NHAI करने जा रहा है ये बड़ा काम!
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।