Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी अनुराग आर्य ने 529 सिपाहियों के किए तबादले

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 09:19 AM (GMT+05:30)

    बरेली जिले के सभी थानों में एक साथ 529 सिपाहियों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को यह बड़ा फैसला लिया। इसमें उन सिपाहियों को सबसे ...और पढ़ें

    Bareilly News: बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य।
    Bareilly News: बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य।

    HighLights

    1. लंबे समय बाद किए गए एक साथ इतने तबादले
    2. सभी को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है।

    जागरण संवाददाता, बरेली। Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को एक साथ जिले के सभी थानों में तैनात 529 सिपाहियों के ट्रांसफर कर दिए। इसमें उन सिपाहियों को सबसे पहले हटाया गया जो पिछले तीन वर्षों से एक ही थाने में तैनात थे।

    ट्रांसफर होने वालों में 360 आरक्षी, 54 मुख्य आरक्षी, 113 महिला आरक्षी और दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी ट्रांसफर किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है।

    जारी सूची के मुताबिक, शहर के थानों से ट्रांसफर सिपाहियों में से कोतवाली से 14 आरक्षी, 16 महिला आरक्षी थाना प्रेमनगर से 21 आरक्षी, और आठ महिला आरक्षी, कैंट से 16 आरक्षी व पांच महिला आरक्षी, किला से आठ आरक्षी व चार महिला आरक्षी, सुभाषनगर से 16 आरक्षी व एक महिला आरक्षी, सीबीगंज से 15 आरक्षी, एक मुख्य आरक्षी व पांच महिला आरक्षी, बारादरी से 20 आरक्षी, नौ महिला आरक्षी व छह मुख्य आरक्षी, इज्जतनगर से सात आरक्षी, 10 महिला आरक्षी, व एक मुख्य आरक्षी, महिला थाना से दो महिला आरक्षी को ट्रांसफर किया गया है।

    देहात के थानों से भी किए ट्रांसफर

    इसी तरह से देहात के थानों से ट्रांसफर सिपाहियों में मीरगंज से नौ आरक्षी पांच महिला आरक्षी व तीन मुख्य आरक्षी, सिरौली से आठ आरक्षी, तीन महिला आरक्षी, और दो मुख्य आरक्षी को ट्रांसफर किया गया। शाही से पांच आरक्षी, एक महिला आरक्षी, वह एक मुख्य आरक्षी, आंवला से 20 आरक्षी, एक महिला आरक्षी, विशारतगंज से सात आरक्षी, दो महिला आरक्षी, भमौरा से 12 आरक्षी, तीन महिला आरक्षी और दो मुख्य आरक्षी को ट्रांसफर किया गया।

    इसी तरह से अलीगंज थाने से पांच आरक्षी व एक महिला आरक्षी, फरीदपुर से 13 आरक्षी, व एक मुख्य आरक्षी, फतेहगंज पूर्वी से 10 आरक्षी, दो महिला आरक्षी, भुता से 14 आरक्षी, तीन महिला आरक्षी, एक मुख्य आरक्षी, बिथरी चैनपुर से सात आरक्षी, तीन महिला आरक्षी व एक मुख्य आरक्षी को ट्रांसफर किया गया है।

    खबरें और भी

    फतेहगंज पश्चिमी से किए ट्रांसफर

    फतेहगंज पश्चिमी से 13 आरक्षी, दो महिला आरक्षी और छह मुख्य आरक्षी, भोजीपुरा से 15 आरक्षी को इधर से उधर किया गया। इसी तरह से बहेड़ी से 21 आरक्षी, सात महिला आरक्षी, और पांच मुख्य आरक्षी को भेजने के साथ ही शीशगढ़ से 12 आरक्षी दो महिला आरक्षी और चार मुख्य आरक्षी को ट्रासंफर किया गया।

    ये भी पढ़ेंः बदायूं के भाजपा विधायक हरीश शाक्य की मुश्किलें बढ़ीं, भाई समेत 16 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

    ये भी पढ़ेंः क्रिसमस व नई साल से पहले ही बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही भारी भीड़, दर्शन करने आए दो श्रद्धालु हुए बेहोश

    देवरनियां से इन्हें भेजा 

    देवरनियां से सात आरक्षी, पांच महिला आरक्षी, और दो मुख्य आरक्षी, शेरगढ़ से 15 आरक्षी, तीन महिला आरक्षी, वह मुख्य आरक्षी, नबाबगंज से 19 आरक्षी, तीन महिला आरक्षी, दो मुख्य आरक्षी को, हाफिजगंज से 14 आरक्षी, तीन महिला आरक्षी को ट्रांसफर करने के साथ ही क्योलड़िया से 15 आरक्षी और दो महिला आरक्षी का ट्रांसफर किया गया है।