विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उझानी इंस्पेक्टर को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 4 घंटे तक कटघरे में रहे; आंवला के तीन साल पुराने दुष्कर्म का मामला

Published: Wed, 10 Jul 2024 07:13 PM (IST)

आंवला के तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को काफी समय से तलब किया ...और पढ़ें

तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले में हुई आखिरी गवाही
तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले में हुई आखिरी गवाही

HighLights

  1. गवाही देने में लापरवाही बरतने पर न्यायाधीश ने बरती सख्ती
  2. जारी कर दिया था इंस्पेक्टर के विरुद्ध गैर जमानती वारंट
  3. दुष्कर्म के मामले में होनी थी आखिरी गवाही

जागरण संवाददाता, बरेली। बदायूं के उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को बुधवार का दिन भारी पड़ा। कोर्ट ने गवाही देने में लापरवाही बरतने पर उन्हें चार घंटे तक कटघरे में खड़ा रखा।

बाद में इंस्पेक्टर ने कोर्ट को इस बात का भरोसा दिलाया कि अगर अदालत कभी भी उन्हें दोबारा बुलाएगी तो बिना देरी के कोर्ट में हाजिर होंगे। तब अदालत ने उन्हें माफ किया और अंडरटेकिंग मंजूर करके गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिया।

तत्कालीन इंस्पेक्टर को काफी समय से किया जा रहा था तलब

आंवला के तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को काफी समय से तलब किया जा रहा था। दुष्कर्म के इस मामले में आखिरी गवाही मनोज कुमार सिंह की होना थी, जिस कारण मुकदमे की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। तब फास्ट ट्रैक कोर्ट- प्रथम के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने गवाह मनोज कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

बुधवार को कोर्ट में पेश हुए इंस्पेक्टर

आंवला पुलिस ने मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। अदालत ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। बुधवार को बदायूं के उझानी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह कोर्ट में पेश हुए।

उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी कार्य की अधिकता के कारण एसएसपी कार्यालय से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी, इसलिए वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके।

अदालत ने इंस्पेक्टर की अंडरटेकिंग को स्वीकार करके गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिया। न्यायिक कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को चार घंटे तक निरंतर कोर्ट के सामने खड़े रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लचर व्यवस्था पर Fast Track Court का एक्शन, एडीजी व एसएसपी को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें- UP News: IPS अफसर की पहल से निपटा 60 वर्ष पुराना विवाद; बरेली में अब मोहर्रम के जुलूस के समय नहीं होगी टकराव की स्थिति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।