बरेली में हैवानियत: 5 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
बरेली के बहेड़ी में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अखंड रामायण पाठ से बहला-फुसलाकर ले गए दो नाबालिग आरोप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
बच्ची ने राेते हुए बताई आप बीती
जागरण संवाददाता, बरेली। बहेड़ी में पांच साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दोनों आरोपित भी नाबालिग है पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत भी ठीक नहीं है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहेड़ी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। जिसमें उनकी पांच साल की बच्ची भी गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो नाबालिक किशोर बच्ची को बहला फुसलाकर खेतों की तरफ ले गए।
कुछ देर में बच्ची रोते हुए खून से लथपथ आई तो स्वजन घबरा गए। उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने गांव की ही दो किशोरों के बारे बताया। कहा कि दोनों ने गंदा काम किया।
घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा का कहना है की दोनों आरोपित नाबालिक हैं उनको हिरासत में लिया गया है।
बच्ची की हालत ठीक नहीं है इसलिए उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मामले में दोनों आरोपी के विरुद्ध प्राथमिक की भी पंजीकृत कर ली गई है।