Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Yogi In Baheri: सीएम बोले, 'उन्हें मालूम है कि दंगा किया तो जाएंगे जहन्नुम, जान की भीख मांग रहे दंगाई, बेच रहे सब्जी'

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 07:38 PM (IST)

    Yogi Adityanath Rally In Baheri Lok Sabha Election यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की चुनावी जनसभा। बिजनौर और बरेली में मुख्यमंत्री योगी ने कहा- नो कर् ...और पढ़ें

    Bareilly News: चुनावी जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।
    Bareilly News: चुनावी जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।

    HighLights

    1. सीएम ने कहा, सात साल से नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा
    2. सीएम ने कहा, उन्हें मालूम है कि अब दंगा किया तो उल्टा लटका दिए जाएंगे

    जय प्रकाश पांडेय, जागरण बरेली। नवरात्र की पंचमी तिथि, बैसाखी का दिन, सभास्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति और मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। भारत माता की जय के बाद योगी आदित्यनाथ ने ज्यों दुर्गा मैया की जय के साथ ही काली मैया का जयकारा लगाया, पंडाल में मौजूद लोगों का उत्साह आसमान छूने लगा। माहौल भांपने के महारथी योगी ने बैसाखी की बधाई दी और तुरंत उस मुद्दे को उठा दिया, जिसको लोग एक बार फिर योगी के मुंह से सुनना चाहते थे।

    योगी बोले, सात साल से नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। उनको मालूम है कि अब दंगा किया तो उल्टा लटका दिए जाएंगे, जेल शायद बाद में पहुंचें लेकिन जहन्नुम पहले पहुंच जाएंगे।

    जितिन प्रसाद के लिए जनसभा करने आए सीएम

    पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के बहेड़ी कस्बे (जिला बरेली) में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के लिए जनसभा करने आए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों के समय बरेली में आए दिन होने वाले दंगों का हवाला देकर स्पष्ट कहा कि यह नहीं चलेगा कि पहले दंगा कराएंगे और बाद में फतवा भी जारी करेंगे। भूमाफिया कब्जा करेगा तो उसकी सकल संपत्ति को कब्जे में लेकर गरीबों में बांट दिया जाएगा, जैसा कि प्रयागराज में किया गया।

    योगी ने सपा बसपा के लिए पूछे प्रश्न

    विकास के साथ ही गौरव और विरासत संरक्षण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रश्न किया कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अनुच्छेद 370, तीन तलाक व सीएए पर कुछ करते? जनता ने उत्तर दिया, नहीं। योगी ने फिर पूछा- क्या सपा, कांग्रेस के शासन में राम मंदिर बन पाता... जनता ने कहा नहीं।

    ये भी पढ़ेंः Loksabha Election: सांसद ने नहीं की राम-राम, मैदान में ताल ठोंक रहे कल्लन कुमार, चुनाव लड़ने की ऐसी वजह बताई कि दंग रह गए सभी

    मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला, शौचालय, जन-धन, आयुष्मान, आवास आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए भाजपा शासनकाल में रिकार्ड बकाया गन्ना भुगतान का हवाला दिया और स्पष्ट किया कि भाजपा हमेशा समाधान देती है।

    ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 77 की उम्र में 98वां चुनाव, एक ऐसा शख्स जो हारने के लिए लड़ता है इलेक्शन, पढ़िए 100वां रिकॉर्ड बनाने के पीछे की कहानी

    जान की भीख मांग रहे दंगाई, बेच रहे सब्जी

    योगी आदित्यनाथजासं, बिजनौर : बिजनौर में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सर्वेश सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में सरकारों ने प्रदेश को दंगा और कर्फ्यू दिया, जबकि भाजपा सरकार ने विकास और सुविधाएं दीं। आज दंगाई अपनी जान की भीख मांगते हुए घूम रहे हैं और ठेला लगा कर सब्जी बेच रहे हैं।

    खबरें और भी

    यहां क्लिक करें लोकसभा सीट के लिए

    सीएम ने विपक्ष को घेरा

    मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षियों को घेरते हुए कहा कि बुरे कर्मों का परिणाम ही सामने आता है, जिसका खामियाजा कहीं न कहीं जनता को भुगतना पड़ता है। हालांकि उन्होंने किसी विपक्षी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि पहले की सरकारें माफिया व गुंडों को गले का हार बनाकर चलती थीं। भाजपा के राज में आज माफिया जेल में हैं या जहन्नुम में।