Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनरेगा से भी दमदार है 'जी रामजी' योजना, अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगा पक्का रोजगार : केशव मौर्य

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 03:00 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में 'जी रामजी' योजना का बखान किया। बताया कि यह योजना मनरेगा से बेहतर है, जिसमें अब 100 की जगह 125 दिन का रोजग ...और पढ़ें

    जी रामजी योजना के बारे में जानकारी देते उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    जी रामजी योजना के बारे में जानकारी देते उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    HighLights

    1. बोले- पहले कागजों पर व‍िकास होता था, अब धरातल पर काम क‍िया जाएगा

    2. कहा, इस योजना के तहत स्कूल की बाउंड्रीवाल, किचन शेड जैसे अन्य काम में भी कराएं जा सकेंगे

    जागरण संवाददाता, बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को 2045 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है और यह तभी संभव होगा जब ग्राम सभाएं भी विकसित होंगी। इसी के चलते सरकार ने विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (जी रामजी) अधिनियम बनाया है। इस योजना के जरिए गांव का विकास स्मार्ट शहरों की तरह हो सकेगा। यह कांग्रेस के समय की मनरेगा से कहीं अलग है।

    सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जी रामजी योजना मजदूर को अधिक रोजगार की गारंटी देगी। इसमें व्यक्ति को 125 दिन का रोजगार मिलेगा, पहले मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। पहले विकास कागजों में होता था, अब इस अधिनियम में धरातल पर काम किया जाएगा। ग्राम सभाओं को ए, बी और सी श्रेणी में बांट कर विकास कराया जाएगा।

    इस योजना में कोई भी एनजीओ हिस्सा नहीं लेंगे। संविदा पर कोई मजदूर नहीं होगा उनका समायोजन इसमें किया जाएगा। छह महीने में यह योजना धरातल पर उतार दी जाएगी। जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां का विकास चार गुणा रफ्तार से चलेगा। इस योजना में मजदूर को लगातार 365 दिन घिरा नहीं रहना पड़ेगा, इसमें बीच में 60 दिन का ब्रेक भी मिलेगा। अब मजदूर को 7 दिन में उसका भुगतान मिल जाया करेगा।

    इस योजना के तहत स्कूल की बाउंड्रीवाल, किचन शेड जैसे अन्य काम में भी कराएं जा सकेंगे। पहले जॉब कार्ड का नवीनीकरण पांच साल में होता था जो कि अब तीन साल में हो जाया करेगा। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया। बोले, कांग्रेस ने मजदूर ही नहीं महिलाओं, किसान, बेरोजगार समेत जिनके लिए भी योजनाएं चलाईं, उनमें जमकर भ्रष्टाचार किया। बोले कांग्रेस, सपा, टीएमसी राम जी का नाम नहीं लेना चाहती हैं इसीलिए इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- बिहार की तरह साफ होगी सपा! 2027 चुनाव पर बृजेश पाठक की बड़ी भविष्यवाणी, बताया- कैसे यूपी से खत्म होगा 'गुंडाराज'