CM Grid Project: बरेली की सड़कों पर अब नहीं लगेंगे झटके! 81 करोड़ के बजट से बिछेगा जाल
बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड परियोजना (सीएम ग्रिड) के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे मॉडल टाउन, कोहाड़ापीर औ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
शहर में दो चरणों में 102 करोड़ से चल रहा कार्य, बजट में 81 करोड़ रुपये किया गया स्वीकृत
परियोजना के तहत तीसरे फेस में ईंट पजाया से महर्षि कश्यप चौराहे तक चौड़ी होगी सड़क
जागरण संवाददाता, बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड परियोजना (सीएम ग्रिड) के तहत दो चरणों में माडल टाउन और कोहाड़ापीर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बीच प्रदेश सरकार ने बुधवार को 81 करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी। बजट में धन आरक्षित किए जाने के बाद तीसरे फेस में प्रस्तावित ईंट पजाया से महर्षि कश्यप चौराहे तक की सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति भी मिल सकेगी।
इसके लिए व्यय वित्त समिति की ओर से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। शहर में बदहाल सड़कों को माडल बनाने के लिए शासन ने सीएम ग्रिड परियोजना फेस-वन में माडल टाउन में पैकेज एक में पांच अलग-अलग सड़कों के विकास की मंजूरी दी है। इसके लिए स्वीकृत 57 करोड़ से कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
वहीं, पैकेज दो में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक और कोहाड़ापीर से प्रेमनगर धर्मकांटा तक 45 करोड़ से सड़कों के चौड़ीकरण के साथ फुटपाथ विकास समेत अन्य कार्य किया जा रहा है। पैकेज-तीन में 31 करोड़ से ईंट पजाया से महर्षि कश्यप तिराहे तक मार्ग को माडल बनाने की योजना है।
इसके लिए बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से बजट भी आवंटित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रीन रोड परियोजना के तहत पैकेज-एक और पैकेज-दो में विकास चल रहा।
शहर की हवा होगी स्वच्छ, 194 करोड़ स्वीकृत
प्रदेश सरकार ने नगरीय क्षेत्र में पर्यावरण सुधार और शुद्ध हवा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के लिए 194 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। माना जा रहा है आगामी दिनों में बरेली को भी इसका लाभ मिल सकता है। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में 80 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
खबरें और भी
साथ ही 34 करोड़ से अधिक से पौधारोपण, टाइलीकरण, क्रीमोटोरियम, चौराहा चौड़ीकरण-सुंदरीकरण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी शीघ्र संचालित करने की योजना है।
कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा महिला छात्रावास
शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बजट में छात्रावास निर्माण की स्वीकृति दी है। बरेली में नगर निगम की ओर से हरुनगला समेत अन्य क्षेत्रों में छात्रावास निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जल्दी ही परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। छात्रावास बनने से शहर में दूसरे जिले व मंडल से काम के लिए आने वाली महिलाओं की दुश्वारियां दूर हो सकेंगी।