Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Panchayat Chunav: नए वोटरों के लिए नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, इस दिन जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 07:27 PM (GMT+05:30)

    बरेली में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू

    2. 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले बनवा सकेंगे वोट

    3. 6 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

    जागरण संवाददाता, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 18 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है।

    सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियां मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर तक मतदान केंद्रों का क्रमांक, मतदाता क्रमांक तथा मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग कराई जाएगी। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण बूथ स्तर पर बीएलओ के पास किया जा सकेगा।

    इसी अवधि में दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सात जनवरी से 12 जनवरी तक निस्तारित आपत्तियां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक पूरक सूचियों को मूल सूची में समाहित किया जाएगा।

    इसके बाद छह फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मतदेय स्थल/बूथ पर बीएलओ स्तर से किया जाएगा, जहां आमजन सूची का अवलोकन कर सकेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची का अवलोकन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा तहसील परिसर स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र (बीआरसी) पर भी किया जा सकेगा।