बरेली में UPSC छात्र की खुदकुशी: मरने से पहले बनाए 2 वीडियो, प्रेमिका और दोस्तों पर लगाए ये गंभीर आरोप
बरेली में लिव-इन में रह रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली, मरने से पहले दो वीडियो बनाए जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और तीन दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
मूल रूप से नोएडा का निवासी था मृतक राहुल, बरेली में कर रहा था यूपीएससी की तैयारी
जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में लिव इन में रह रहे युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके फोन से दो वीडियो मिले हैं। पहली वीडियो में वह अपनी पत्नी (घर वालों के अनुसार प्रेमिका) और उसके मायके वालों पर आरोप लगा रहा है, जबकि दूसरी वीडियो में उसने दो युवतियों व एक युवक पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरी वीडियो के अनुसार तीन लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
पुलिस के अनुसार, नोएडा गौतमबुद्धनगर के सोरखा गांव निवासी दीपक बी-फार्मा कर चुका था। स्वजन के अनुसार, वह ट्रेनिंग के साथ ही यूपीएससी की भी तैयारी कर रहा था और संजय नगर में किराए के मकान में रहता था। स्वजन के अनुसार, दीपक के बानखाना निवासी लक्ष्मी नाम की युवती से प्रेम प्रसंग हो गए तो दोनों साथ रहने लगे।
पुलिस के अनुसार, दोनों में काफी झगड़ा होता था। शनिवार शाम दीपक अपने साले आकाश के कमरे पर गया और वहां पर फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले दीपक ने अपने मोबाइल में दो वीडियो शूट गए, जिसमें शिवानी, काजल और सुमित को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
कहा है कि तीनों ने प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या को मजबूर कर दिया। उसने कहा कि 10 दिन पहले इन लोगों ने उसकी गर्दन काटकर मारने की कोशिश की थी। उधर, दूसरी वीडियो में उसने अपनी पत्नी से झगड़ा होने की बात कही। पुलिस ने मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर शिवानी, सुमित और काजल के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
खबरें और भी
चार माह का बच्चा, लक्ष्मी बोली दीपक का बेटा
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसकी पत्नी लक्ष्मी (स्वजन के अनुसार प्रेमिका) बोली कि दीपक और उससे एक बेटा है, जो चार माह का है। आरोप है कि उसका और दीपक का दो-तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद दीपक हरिद्वार चला गया और वहां से लौटने के बाद यह कदम उठा लिया।
पुलिस का कहना है दीपक ने जो दो वीडियो बनाएं हैं उनसे अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच हो रही है। प्रेमनगर के इंस्पेक्टर क्राइम सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।