Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के हाथ में दिखी ‘भगवान राम’ वाली घड़ी, भड़के मौलाना ने कहा- ये हराम और नाजायज है

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 07:42 PM (GMT+05:30)

    ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बॉलीवुड सितारे सलमान खान द्वारा अपनी कलाई पर राम एडिशन की पहनी गई घड़ी को ...और पढ़ें

    सलमान खान के हाथ में दिखी ‘भगवान राम’ वाली घड़ी।
    सलमान खान के हाथ में दिखी ‘भगवान राम’ वाली घड़ी।

    जागरण संवाददाता, बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बॉलीवुड सितारे सलमान खान द्वारा अपनी कलाई पर 'राम एडिशन' की पहनी गई घड़ी को हराम और नाजायज बताया है। 

    सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की गई तस्वीर में अपने बाएं हाथ की कलाई में भगवा रंग के पट्टे वाली राम एडिशन की घड़ी पहन रखी है। गुरुवार को इस बाबत जारी प्रेसनोट में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि इस बारे में मुझसे शरीयत का हुक्म पूछा गया है, मैं उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में शरीयत का हुक्म बताता हूं। 

    उन्होंने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडिशन घड़ी अपने हाथों में पहन रखी है। इस नाम से अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है।

    मौलाना ने कहा कि सलमान खान भारत की मशहूर शख्सियत हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं और साथ ही वो मुसलमान भी है। ऐसी सूरत ए हाल में गैर इस्लामी कार्यों का करना शरीयत के खिलाफ है। ऐसे कार्यों से उनको बचना चाहिए और जो गैर शरई काम किए हैं, उससे तौबा करें।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।