Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: बरेली में तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शनिवार को भी बारिश का अनुमान

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 08:06 PM (GMT+05:30)

    Weather Update Bareilly Today लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने बरेली के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की सड़कों पर जलभराव और गहरे गड्ढ ...और पढ़ें

    Bareilly Weather News: बरेली में शनिवार को भी बारिश का अलर्ट है।
    Bareilly Weather News: बरेली में शनिवार को भी बारिश का अलर्ट है।

    HighLights

    1. मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन में हुई 154.7 एमएम वर्षा
    2. सड़क पर हुए गहरे गड्ढे, राहगीर हो रहे परेशान

    जागरण संवाददाता, बरेली। Weather Update Bareilly: बुधवार से शुरू हुई वर्षा शुक्रवार को भी जारी रही। 24 घंटे में 59.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी वर्षा जारी रहने की आशंका जताई जा रही है। वर्षा के चलते तीन दिन से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

    हालांकि आठवीं के स्कूल तक अवकाश होने के चलते बच्चों काे कुछ राहत मिली। शुक्रवार को भी पूरे दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। वही वर्षा के चलते सड़क पर हुए गड्ढे के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

    शहर में जलभराव होने से परेशान हुए लोग

    जिले भर में बुधवार शाम काले घने बादल व तेज आंधी के साथ वर्षा की शुरुआत हुई थी जो की गुरुवार व शुक्रवार को भी जारी रही। लगातार हो रही वर्षा के चलते लोग परेशान हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन में 154.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। शहर की कई में जलभराव होने के चलते वहां रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

    शहर के संजयनगर, हजियापुर, मुकुलपुर, पुराना शहर, फाइक एनक्लेव, खुशबू एनक्लेव, पशुपतिनाथ मंदिर वाली रोड समेत अन्य जगह जलभराव रहा। कालोनी में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। मौसन विभाग के अनुसार शनिवार को भी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

    टूटी सड़कों से सबसे ज्यादा हो रही परेशानी

    वर्षा के बाद सबसे ज्यादा परेशानी टूटी हुई सड़कों से हो रही है। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों को गड्ढे दिखाई ही दें रहे है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति रामपुर रोड पर सिटी स्टेशन ही है। यहां सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है वही रोड पर गहरे गड्ढे हो गए है जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।

    खबरें और भी

    परसाखेड़ा तक जाने का मुख्य मार्ग होने के चलते राहगीर और भी परेशानी हो रही है। वही बदायूं रोड पर भी जगह-जगह नालों पर अतिक्रमण व नाला साफ न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

    दस डिग्री गिरा तापमान

    तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। तो वही तापमान में भी 10 डिग्री तक गिरावट आई है। जिससे मौसम में खुशनुमा हो गया है, जिससे लोगों ने राहत मिली। वही जलभराव होने के चलते परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

    मौसम का आंकड़ा

    अधिकतम न्यूनतम

    • नौ सितंबर - 35.7 - 25.1
    • 10 सितंबर - 34.4 - 25.4
    • 11 सितंबर - 32.1 - 26.1
    • 12 सितंबर : 26.9 - 24.0
    • 13 सितंबर : 25.5 - 22.1

    नोट : सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।