Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला ने लगाया दुष्कर्म के बाद गोली मारने का आरोप, पुल‍िस बोली- 3 साल पहले भी दर्ज करवाई थी ऐसी ही FIR

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 04:08 PM (IST)

    बरेली में एक मह‍िला ने दुष्‍कर्म के बाद गोली मारने का आरोप लगाया है। महिला की बहन की बेटी ने प्राथमिकी लिखवाई है। आरोप लगाया कि उनकी मौसी का अपहरण करन ...और पढ़ें

    मह‍िला ने दुष्‍कर्म के बाद गोली मारने का लगाया आरोप।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    मह‍िला ने दुष्‍कर्म के बाद गोली मारने का लगाया आरोप।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बरेली। कार से उतारकर महिला को गोली मारने के मामले में रविवार को महिला की बहन की बेटी ने प्राथमिकी लिखाई है। आरोप लगाया कि उनकी मौसी का अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर कान के कुंडल व चेन छीन ली। विरोध ज्यादा हुआ तो आरोपियों ने गांधी उद्यान के पास कार से उतारकर उन्हें गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

    मामले में पुलिस का कहना हैं महिला ने वर्ष 2022 में भी दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्राथमिकी लिखाई थी। बाद में महिला बयान से पलट गई। उसके शपथ पत्र के बाद प्राथमिकी को एक्सपंज करना पड़ा था।

    शहर निवासी वाली 45 वर्षीय एक महिला अपने दो बच्चों के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहती है। उनका विवाह मथुरा निवास व्यक्ति के साथ हुआ था, लेकिन कुछ वर्षों बाद ही पति से विवाद हो गया तो वह दोनों बच्चों को लेकर शहर चली आईं। शुरुआत में कुछ वर्षों तक वह सिविल लाइंस में रही और इसके बाद इज्जतनगर क्षेत्र में रहने लगी।

    शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर से दवा लेने के लिए निकली थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन सौ बेड अस्पताल के सामने बने मेडिकल स्टोर से उन्होंने दवा ली और वहां से चल दी। आरोप है कि इसी दौरान वहां एक काली रंग की कार से चार लोग आए और महिला को कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे गांधी उद्यान के पास बनी सीता की रसोई लेकर पहुंचे। वहां उसे उतारकर रात करीब आठ बजे गोली मार दी।  रविवार को महिला ने दुष्कर्म की बात कहकर जिला अस्पताल में हंगामा भी किया था। 

    साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

    इस मामले में एसपी सिटी मानुष पारीक का कहना है कि महिला ने वर्ष 2022 में भी ठीक इसी तरह का मुकदमा कोतवाली में ही दर्ज कराया था। वह भी अज्ञात लोगों के विरुद्ध था। महिला ने अपने बयानों में कुछ लोगों का नाम खोला था, लेकिन प्राथमिकी लिखने के एक माह बाद ही महिला ने एक शपथ पत्र दिया कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। बहकावे में आकर ऐसा किया था। इसके बाद उस मामले को एक्सपंज किया गया।

    खबरें और भी

    इस बार जो प्राथमिकी महिला ने लिखाई है, यह भी पूर्व की तरह ही है। अभी तक की जांच में सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड को खंगला गया है, जिसमें यह पता चला कि यह घटना भी पूर्व की तरह संदिग्ध है। फिर भी महिला ने जो शिकायती पत्र दिया उसके आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। घटना में जो वास्तविक तथ्य होंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    महिला के सीने में ही फंसी है गोली

    24 घंटे बीतने के बाद भी महिला के सीने में गोली फंसी है। शनिवार को घटनाक्रम के बाद रविवार को जिला अस्पताल की छुट्टी थी। इसलिए सर्जरी नहीं हो सकी। डॉक्टर ने कहा कि रविवार को ओटी नहीं खुलती है, इसलिए सर्जरी नहीं हो सकती अब सोमवार को ही महिला के सीने का ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी।

    यह भी पढ़ें: मह‍िला ने प्रेमी के साथ म‍िलकर की सास की हत्‍या, आपत्ति‍जनक स्‍थि‍त‍ि में पकड़े जाने पर उठाया कदम

    यह भी पढ़ें: मुनाफा के नाम पर 1.55 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ली थी रकम